सोने-चांदी की बढ़ती कीमत देख, 8-10 वर्षों से जेवर गिरवी रखने वाले लोग,सर्राफा व्यापारी व साहूकारों को कर रहे परेशान, पुलिस का हस्तक्षेप ना होने से व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
संपादक - हेमराज विश्वकर्मा
रिपोर्टर - विमलेश श्रीवास
HR Times News नरसिंहपुर सालीचौका - गत दिवस स्थानीय सराफ व्यवसायीयों साहूकारों को 8/10 पुराने गिरवी रखे सोने चांदी के ग्राहकों द्वारा सोना चांदी की मूल्य वृद्धि के चलते अनावश्यक रुप से दबाव और फर्जी शिकायत की धमकी देकर परेशान किया जा रहा है । इससे समस्या से परेशान होकर सराफा कारोबारियों व साहूकारों ने स्थानीय उप थाना में उक्त स्थिति के चलते कहा है कि पुलिस का हस्तक्षेप नहीं है इसलिए सूक्ष्म रूप से जांच करने ज्ञापन सोंपा हैं।
उल्लेखनीय है कि नया सराफा संगठन सालीचौका द्वारा पुरानी गिरवी के मामलों द्वारा अवैध रूप से दबाव बनाने पुलिस में झूठी शिकायत एवं अनावश्यक रूप से पुलिस द्वारा हस्तक्षेप न करने को लेकर पुलिस थाना में उप थाना प्रभारी श्रीमति वर्षा धाकड़ को ज्ञापन सौंपकर कर मांग की है - कि 8 से 10 वर्ष पुरानी गिरवी उठाने के लिए ग्राहक आ रहे हैं 3 वर्ष पश्चात तक ग्राहक को सूचना देने पर ग्राहक द्वारा क्षमता नहीं होने का मौखिक बोलकर समाप्त करने को कह कर चले गए । अब वर्तमान में सोना चांदी के भाव अधिक हो गए और अब गिरवी रकम मांगने के लिए आने लगे हैं । सामान को बेचने पर अंतराल का पैसा मांगने आ रहे हैं, उप थाना प्रभारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस प्रकार के मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करेगें ।
उक्त ज्ञापन में- नया सराफा एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे जिसमे अध्यक्ष राम नारायण सोनी,उपाध्यक्ष रामकुमार सोनी सचिव मिश्रीलाल सोनी, सदस्य मुरारी लालजी सोनी महेश सोनी पराग तिवारी, संजीव सोनी, निशिकांत सोनी ,आशीष सोनी, अमित सोनी, अभिषेक सोनी ,अंकित सोनी, राजा सोनी, दीपक सोनी, जय सोनी, मौजूद रहे ।
0 Comments