14 दुकानों पर भी निष्पक्षता के साथ, अतिक्रमण मुक्त कार्यवाही हो, प्रशासन से अपील, माकपा सचिव जगदीश
HR Time's New नरसिंहपुर :- मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने गाडरवारा में अतिक्रमण की कार्यवाही का स्वागत किया है, विस्थापित गरीब जो परिवार का पालन पोषण करते थे, उन्हें विस्थापन का प्रबंध किया जाए । साथ ही अतिक्रमण अभियान में पक्षपात किए जाने की चर्चाएं जोरों पर है । जो सरेआम दिख भी रही है । गरीबों की रोजी-रोटी कमाने के साधनों को जमींदोज कर देना प्रशासन का बौखलापन है क्यों ? वहीं दूसरी ओर समाजसेवी व क्षेत्रीय जनता का कहना हैं कि प्रशासन में बैठे लोग सत्ताधारियों के गुलाम बने बैठे हैं । जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है चाहे कोई भी विभाग देख लो साहब ।
बता दें कि गरीबों की कमाने खाने की व्यवस्था भंग कर देना प्रशासनिक अमले और राजनीतिक तंत्र के लिए किसी निरंकुश्ता से काम नहीं । और वही चर्चाएं बनी हुई है कि हिमाकत यदि दिखाना थी तो 14 दुकानों पर दिखाना थी ।
और अचानक 3 दिनों से अतिक्रमण मुक्त कार्यवाही का रुक जाना प्रशासनिक हार ही मानना होगा गया ।
कहां है अतिक्रमण मुक्त अभियान
गाडरवारा स्टेशन चीचली तिराहे की 14 दुकाने, कब्रिस्तान क्षेत्र, पुरानी गल्ला मंडी, पुराना सराफा, झंडा चौक, का अतिक्रमण न हटाए जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें जिला कलेक्टर की भी छवि धुमिल होती है प्रशासन को अतिक्रमण मुक्त कर्यवाही निष्पक्ष सभी वर्गों को देखते हुए करना चाहिए और यह कार्यवाही निरंतर जारी रखें और वह दुकानों को भी अतिक्रमण से मुक्त करें।
चर्चा यह भी है कि एक तरफ कई वर्षों से चाय नाश्ते सब्जी पान ठेले से लेकर छोटे गुमठी वाले गरीब लोग जो अपने-अपने परिवार का पालन पोषण करते थे, वे बिलख विलख कर रो रहे हैं, उनके विस्थापन की व्यवस्था की जाना चाहिए दूसरी तरफ क्या कारण है कि एक समान कार्यवाही न होकर पक्षपात शुरू हो गया है, शीघ्र गाडरवारा का अतिक्रमण बगैर पक्षपात के हटाया जाय अन्यथा माकपा व क्षेत्रीय जनता सड़क पर उतरने मजबूर होगी। प्रशासन से अपील है निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण की प्रक्रिया जारी रखे ।
0 Comments