न्याय दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस



देशभर में न्याय दिवस पर न्याय रूपी संविधान के रक्षक जननायक  राहुल गांधी के जन्मोत्सव पर विधायक रामकृष्ण दोघने रहे मुख्य अतथि, मनाया जन्मदिन 
 
संपादक हेमराज विश्वकर्मा  

HR Time's News,नरसिंहपुर   इटारसी में 19 जून को भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष, संविधान रक्षक एवं जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस को देशभर में "न्याय दिवस" के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में इटारसी के जयस्तंभ चौक पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी के नेतृत्व मे उनकी टीम के द्वारा लगातार पांचवें वर्ष एक भव्य एवं अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, जय हो ग्रुप एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा शहरवासियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में हरदा विधायक श्री रामकृष्ण दोघने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि नर्मदापुरम के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक श्री गिरिजा शंकर शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री गुड्डन पांडे, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री हर्ष कटकवार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कन्हैया गोस्वामी सहित कांग्रेस संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुफरान अंसारी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने राहुल गांधी के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके निरंतर प्रयासों तथा युवाओं के प्रति उनके समर्पण का उल्लेख करते हुए उन्हें इटारसी की पावन धरती से जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इसके पश्चात राहुल गांधी के जीवन, विचारों एवं जनहित के मुद्दों पर आधारित लगभग एक घंटे की विशेष फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म में नीट परीक्षा पेपर लीक, छात्र हित, महिला आरक्षण, जातीय जनगणना, मनरेगा, आर्थिक असमानता, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, सामाजिक न्याय, आंतरिक सुरक्षा और देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राहुल गांधी के विचारों एवं अभियानों को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित लोगों ने फिल्म को गंभीरता से देखा और सराहा।

फिल्म प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं तथा न्याय, संविधान और लोकतंत्र के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। इसके पश्चात बड़ी संख्या में नागरिकों को भोजन वितरण किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं, अतिथियों एवं शहरवासियों ने सहभागिता की।

मुख्य अतिथि विधायक रामकृष्ण दोघने ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत आवाज हैं। उन्होंने गुफरान अंसारी एवं उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

विशिष्ट अतिथि गिरिजा शंकर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं और यदि उनके विचार देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते हैं तो देश में सकारात्मक बदलाव की नई दिशा तय होगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पांडे ने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन राहुल गांधी के संदेश को जिले के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और मनोबल बढ़ाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में जय हो ग्रुप के अध्यक्ष सागर सेन ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामकृष्ण दोघने, गिरिजा शंकर शर्मा, गुड्डन पांडे, हर्ष कटकवार, कन्हैया गोस्वामी, पंकज राठौर, नीलम गांधी, पार्षद सीमा भदौरिया, दिलीप गोस्वामी, गजानन तिवारी, रामशंकर सोनकर, शंकरलाल प्रदेशी, संजय दुबे, अमित प्रदेशी, मुकेश पिंकी शर्मा, राकेश शर्मा, सोनू बकोरिया, बल्ला पहलवान, लाली सलूजा, जोशी जी, अनिल सोनकिया, रमेश चौहान सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

जय हो ग्रुप की ओर से सागर सेन, जावेद शेख, मोहम्मद कादिर, लक्की भाई, नईम परवेज, शेख जावेद, शादाब खान, गौतम अहिरवार, गौतम मैना, शेरू खान, नवीन दमाड़े सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों एवं दर्शकों ने सहभागिता की एवं भोजन ग्रहण किया।

Post a Comment

0 Comments