संगीत का संबंध दिल से होता है। संगीत कोई जाति या धर्म नहीं



आनंदम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा मनाया गया विश्व संगीत दिवस एवं प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र से किया सम्मानित 

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
HR Time's नरसिंहपुर  - संगीत का संबंध दिल से होता है। संगीत की कोई जाति नहीं। इस प्रकार के विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्रेश तिवारी एवं अमितेंद्र नारोलिया द्वारा विश्व संगीत दिवस पर आनंदम म्यूजिकल ग्रुप के गीत मधुरम कार्यक्रम में दिये ।  डॉ उपेन्द्र पाठक द्वारा स्वस्तिवाचन एवं माधव शिन्दे द्वारा मां सरस्वती वंदना से प्रारंभ कर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में तरुणेन्द्र ठाकुर संचालक  नरसिंह पब्लिक स्कूल, पाठक वार्ड पार्षद श्री मति सुमन रोशन सिंह राजपूत के द्वारा सभी प्रतिभागियों को अपनी ओर से शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए । कार्यक्रम में अनिल नेमा, अरविंद पाठक डॉ अनुराग वर्मा, आशुतोष वर्मा,माधव शिन्दे, मुकेश शर्मा , बृजेश विश्वकर्मा, राजमणि विश्वकर्मा, सूर्यकांत नेमा, विश्वनाथ ठाकुर, राजेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मनोज नेमा, सुश्री मनीषा धुर्वे श्री मति रश्मि जाट, सचिन पाठक, विकास हार्दिक नेमा, चंद्रभान मेहरा, पवन सुहागिया, गजेंद्र कोष्ठा, योगेश गुप्ता आदि ने मधुर गीत गाकर विश्व संगीत दिवस मनाया। 

               कार्यक्रम के केंद बिंदु में नरसिंहपुर जिले का नाम रोशन करने वाले इंडियन आइडियल के सहभागी विराट सेन रहे। कार्यक्रम में संगीत से जुड़े प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पितृ दिवस की यादें ताजा करते हुए 80 वर्ष की आयु के श्री रामगोपाल जी पाठक ने जिंदगी भर नहीं भूलेंगे ये बरसात की रात। गाकर ये सिद्ध किया कि संगीत की कोई उम्र नहीं होती।

  बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन नरसिंह पब्लिक स्कूल रेवा नगर में आयोजित रहा और कार्यक्रम को सफल बनाने संचालन श्री भागीरथ विश्वकर्मा एवं मुकेश शर्मा द्वारा आभार  व्यक्त किया गया । 
               

Post a Comment

0 Comments