एक मृत दो घायल, आडेगांव कला के 3 युवकों का आमढाना साँवरी सीमेंट सड़क पर हुई भयंकर दुर्घटना


 आमढाना सांवरी की सीमेंट सड़क पर आडेगांव कला के तीन युवकों कुचलकर, अज्ञात वाहन हुआ रफू चक्कर

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

संवाददाता विमलेश श्रीवास 

 Times News सालीचौका - बीती रात्रि सालीचौका से पौडार चौराहा रोड के बीच साँवरी आमढाना के पास तीन युवकों को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारकर रफू चक्कर हो गया । जिसमें 25 वर्षीय दीपक पिता गंजन की अस्पताल में मौत हो गई। साथ ही उसके साथी 22 वर्षीय गोविंद पिता मेहरबान को रात्रि में ही सालीचौका गाडरवारा से इलाज हेतु नरसिंहपुर रेफर किया गया है।
जहां पर वह अभी बेहोशी की स्थिति में बताया जा रहा है।
वही उसके एक और साथी जिसकी उम्र 20 वर्ष राजेंद्र पिता निरपत को सालीचौका से गाडरवारा एवं गाडरवारा से अब नरसिंहपुर अस्पताल रेफर गया है और दोनों इलाजरत  है। उक्त घटनाक्रम में एक मृत और दो घायल है । अज्ञात वाहन की खोज सालीचौका गाडरवारा पुलिसकर्मी कर रहे है। मृतक परिवार और घायलों के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र कार्यवाही हो ।

Post a Comment

0 Comments