शासकीय मिट्टी चोरीकर ले जा रहे पेट्रोल पंप निर्माणाधीन मालिक

शेर नदी किनारे मिट्टी का हो रहा खनन, पचासों डंपर मिट्टी गायब

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर।  एक ओर  जिलेवार सत्ता रूढ़ के बड़े नेता प्रदेश भर की नदियों के उद्गम पर जाकर नदियों को बचाने की बात करते हैं वही उनके शागिर्द  जिले में नदी के किनारे की प्राकृतिक धरोहर को जमीजोत कर अपने निजी पेट्रोल पंप बनाने के लिए कई डंपर सरकारी जमीन की मिट्टी चुरा रहे हैं । इसे पेट्रोल पंप मालिक की हठधर्मिता कहे या जबरिया दिलेरी साब । यह चोरी दिन के उजाले में खुलेआम की जा रही है । जो प्रशासनिक अमले को बताने के बाद भी हिलावाली समझ में आ रही है हैरानी की बात यह है कि प्रशासन दिन में भी सोया हुआ है। 
मामला इस प्रकार है

नरसिंहपुर से गोटेगांव जाने वाले मार्ग पर शेर नदी के पहले ग्राम सहजपुरा के पास एक पेट्रोल पंप का निर्माण किया जा रहा है जिसके मालिक मनीष ठाकुर श्यामनगर निवासी है, और मनीष खेत में पेट्रोल पंप का निर्माण कर रहे हैं । लिहाजा पंप बनाने के लिए मिट्टी की बहुत सारी फिलिंग की आवश्यकता पड़ती हैं जिसके लिए मनीष ठाकुर ने शेड नदी के किनारे की शासकीय जमीन पर जेसीबी से खुदाई करवाकर कई डंपर मिट्टी अपने निर्माणधीन पेट्रोल पंप की जगह पर डलवा ली है, शासन के नियम अनुसार मिट्टी की खुदाई की परमिशन नहीं दी जाती है । जिसमें शासकीय जमीन से मिट्टी उठाना तो पूरी तरह से अवैधानिक है । आज भी शेढ नदी के किनारे से मिट्टी खुदाई का कारोबार जारी है। प्रशासन अपना ध्यान आकर्षित करें और इन लोगों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही करें।

     उक्त मामले में खनिज अधिकारी ने नियम संगत जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है पूरे मामले में जब जिला खनिज अधिकारी ओपी बघेल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी प्राप्त हुई है, शीघ्र जांच करवाकर नियम संगत कार्यवाही की जाएगी, किसी को भी शासकीय जमीन से मिट्टी का कोई भी खनिज बिना शासकीय अनुमति के उठाने की अनुमति नहीं है, जो भी नियम का पालन नहीं करेगा उसके ऊपर नियम संगत कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments