भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाया

शासकीय माध्यमिक शाला डोंगरगांव नर्मदा स्कूल में बाल दिवस मनाया
नरसिंहपुर  । भारत में बाल दिवस हर साल 14 नवम्बर को मनाया जाता है। यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती भी है। नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे, और बच्चे उन्हें "चाचा नेहरू" कहकर बुलाते थे। नेहरू जी का बच्चों से विशेष स्नेह उन्हें विश्वास था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए उनकी जयंती को बच्चों के नाम समर्पित किया गया। इसलिए आज के दिन बाल दिवस मनाया जाता है इसी क्रम में शासकीय माध्यमिक शाला डोंगरगांव नर्मदा स्कूल में बाल दिवस मनाया गया नरसिंहपुर बाल दिवस के अवसर पर आज दिनांक 14 नवम्बर 2025, दिन शुक्रवार को शासकीय माध्यमिक शाला डोंगरगांव नर्मदा स्कूल में बाल मेला का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।बाल मेले में विद्यार्थियों ने  चित्रकला, खाद्य स्टॉल और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रदर्शित रचनात्मकता और नवाचारपूर्ण मॉडल ने शिक्षकों और अभिभावकों को प्रभावित किया। विद्यालय स्टाफ ने बताया कि बाल मेले का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने की व्यावहारिक क्षमता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने बच्चों का उत्साह और बढ़ाया। मेले के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों की खुशी और उमंग से उत्सव जैसा माहौल बना रहा।बच्चे अपने घर से आलूबंडा जलेवी समोडा ब्रैड पकोड़ा फुलकी आदि पकवान बनाकर स्कूल में खाद्य स्टॉल लगाकर बाल दिवस मनाया

Post a Comment

0 Comments