संविधान जितना लचीला, उतना ही कठोर भी है हर भारतीय नागरिक को संविधान की गरिमा के साथ साथ भारत देश की गरिमा स्वच्छ, साफ नियत से बनाए रखना अति आवश्यक है


बाबा साहब के अथक प्रयास और कठिन परिश्रम के बाद संविधान का निर्माण कर भारत देश को अंगीकृत करके सौंपा गया " एडवोकेट लक्ष्मी नायक"
 
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंगपुर  :- परम पूज्य बौद्धि सत्य भारत रत्न संविधान निर्माता, कानून मंत्री बाबा साहब डा.भीम राव अंबेडकर जी के बनाए गए संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए एड. श्रीमति लक्ष्मी नायक ने कहा कि बाबा साहब डा.भीम राव अंबेडकर जी के अथक प्रयासो और कठिन परिश्रम के बाद संविधान का निर्माण किया है और पूरे भारत देश को अंगीकृत कर हस्ताक्षर करके सौंपा गया । संविधान में उद्देशिका ही भारत का मूल ढांचा है हम भारतीय नागरिक उसका पालन करते हैं। संविधान निहित मूल अधिकार नागरिकों की सुरक्षा करता हैं । वहीं अधिवक्ता नायक ने बताया है कि भारतीय संविधान में मूल अधिकार के साथ साथ नागरिक को अपने मूल कर्तव्य का भी पालन करना चाहिए यह बात संविधान में निहित है, हमारा संविधान जितना लचीला है उतना ही कठोर भी है। हम भारतीय नागरिक को संविधान की गरिमा के साथ साथ भारत देश की गरिमा स्वच्छ, साफ नियत से बनाए रखना चाहिए। भारतीय संविधान में हम नागरिको के लिए, समानता, स्वतंत्रता, अखंडता, बंधुता, संप्रभुता और समर्पण, शिक्षा,समान न्याय दिलाने मूल मंत्र है।बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर जी ने संविधान के साथ साथ हमारे मूलनिवासी सर्व समाज को सामाजिक समानता, विकास , स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक मुक्ति और राजनीतिक परिवर्तन की बात कहीं है। ये सब प्रत्येक नागरिक को अधिकार के रूप में मिलना चाहिए । और  बाबा साहब अंबेडकर जी ने बहुत लंबे संघर्ष, कड़ी मेहनत के बाद संपूर्ण भारत देश में महिलाओं को शिक्षा का अधिकार, संपत्ति का अधिकार, स्वतंत्रता के साथ महिलाएं अपना जीवन यापन कर सके उनके लिए हिन्दू कोर्ट बिल लाकर बाबा साहब ने महिलाओं को जीवन जीने का अधिकार दिया है। 
            जिससे आज महिला शक्ति, निडर, निर्भीक, सशक्त जीवन जी रही हैं। दूसरी ओर महिलाओं को हमेशा सजकता के साथ अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करना चाहिए। एवं सर्व समाज के परिवार में बच्चियों को अधिक मात्रा में शिक्षित कराना चाहिए , भारतीय संविधान का व कानून का पालन करना चाहिए। अंतः एड. श्रीमति लक्ष्मी नायक की ओर से भारत देश के मूलनिवासी व बहुजनों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं और बधाई ।

Post a Comment

0 Comments