शहर का व्यस्ततम मार्ग पचौरी चौक से लेकर सिंहपुर तिराहा मोड़ पर बनी राहगीरों की भयंकर मुसीबत यातायात बाधित
HR Times News नरसिंहपुर . शहर के व्यस्ततम मार्ग में रोड पचौरी चौक से लेकर छिंदवाड़ा रोड मार्ग सिंगपुर मोड़ तक आए दिन स्कूल लगे और छुट्टी होने तक के समय आधे-आधे घंटे तक भीषण जाम लगा रहता है व्यवस्थाएं ठीक ना होने के कारण यह जाम लगता है फुटपाथ के स्थान पर दुकानदारों का समान या ग्राहकों की मोटरसाइकिल दुकानों के सामने होती हैं और मेन मार्ग का यातायात बाधित होता है । दिन में तकरीबन 11 बजे से 12:00 के बीच 4:30 से 5:30 तक या फिर आकस्मिक स्कूली छुट्टी होने पर सिंहपुर मोड पर देखा जाता है। आधे-आधे घंटे तक भीषण जाम लगा रहता है सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है, जिससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है । स्कूली बच्चे, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और मरीजों को ले जा रहे वाहन घंटों फंसे रहते हैं जबकि ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था मौके पर नाम के लिए होती है । वही स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम का कारण मुख्य रूप से सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को बताया जा रहा है । कुछ जगहों पर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने मनमाने ढंग से गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। जिससे बीच तिराहे पर दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है। राहगीरों ने बताया कि इस मार्ग पर जाम लगना आम बात हो गयी है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है । यदि होता तो इस तिराहे पर एक से अधिक पुलिसकर्मी की व्यवस्था होती और उनकी सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाते साहब ? आग्रह के साथ राहगीरों का कहना है कि हालत यह है कि यातायात पुलिस सहायता केंद्र सिंगपुर तिराहे पर जो बनाया गया है । उस पर स्वयं पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना जी एक बार निरीक्षण करें और उस सहायता केंद्र को पुनर्जीवन प्रदान कर एवं चोंगी चोंगे की व्यवस्था करावे तो यातायात पुलिस कर्मियों को सुविधा भी होगी । कभी-कभी तो ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति में लोग अपनी मर्जी से वाहन चलाते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है । और वही रोजना देखा जाता है । कोई भी एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जाम हटवाता है । शहरवासियों की आश है कि जिला प्रशासन पचौरी चौक से उक्त तिराहे तक अतिक्रमण पर ध्यान दें और सिंहपुर तिहारे पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये और पुलिस की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाये, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके साब जी ।
0 Comments