करताज गांव में हो रही अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने चौकी प्रभारी को ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
HR Times News नरसिंहपुर वैसे तो लगातार सिंहपुर चौकी क्षेत्र में अवैध कारोबारीओ का बोलबाला चरम पर है और आबकारी विभाग की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है एवं पुलिस की मौन साधना क्षेत्र में अवैध कारोबारीओ के हौसले बुलंद कर रही है और कभी कभार छुटपुट कार्यवाही अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है और यही कारण है कि ग्राम करताज की बात वासिंदो ने एकत्रित होकर अवैध शराब की बिक्री को लेकर चौकी प्रभारी को ज्ञापन देकर चेताया है कि ग्राम करताज में अवैध शराब पूर्णता बंद हो अन्यथा ग्रामीण चुप नहीं रहेंगे।
एक छोटे से ग्राम कर तक में चार स्थानों पर अवैध शराब बिक्री हो रही है जिससे आवाजाही करने वाले लोगों को कई बार पियक्कड़ों का सामना करना पड़ता है और विवाद की स्थिति बनती है। लगातार अवैध शराब बिक्री से कम उम्र के बच्चो को शराब की लत लगने लगी है। और महिलाओं को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है हालत यह है कि गांव का माहौल अत्यधिक खराब हो रहा है आए दिन शराबी गाली गलौज करते हैं देव स्थान का दुरुपयोग करते हैं शराबियों से तंग ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी से गुहार लगाई है की ग्राम करताज से अवैध शराब बंद होनी चाहिए और अवैध शराब बेच रहे लोगों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही करनी चाहिए । अन्यथा ग्रामीण चुप नहीं रहेंगे ।
0 Comments