नाकेदार की मिली-भगत के चलते, वन विभाग की ढाई एकड़ जमीन बिक्रय



नरसिंहपुर  गत दिवस शिकायतकर्ता स्वामी डॉक्टर आशुतोष ब्रह्मचारी रेतघाट बरमान ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाइए कि वन विभाग की भूमि तकरीबन ढाई एकड़ पदस्थ नाकेदार की मिली-भगत विक्रय की गई है ।
           ग्राम गोकला में वन विभाग चौकी में पदस्थ नाकेदार तिवारी ने वन चेक पोस्ट - गोकला की कुछ ही कदम की दूरी पर पंचू नामक व्यक्ति को पूर्व में तैनात नाकेदार तिवारी से साठ गांठ कर धनबल के अभाव में वन विभाग की संपत्ति जो तकरीबन ढाई एकड़ के आसपास भूमि थी वह बेच दी और पंचू नोरिया को चौकीदार नियुक्त कर दिया उक्त प्रकरण में कितने अधिकारी सम्मिलित है उन पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ साथ कुख्यात पंचू से वन भूमि रिकवर करते हुए इतने दिनों से जो उपयोग में ली गई वन भूमि के उपयोग का राजस्व हनन हुआ है वह वसूला जावे और 420 करने के मामले में जेल पहुंचाया जाए । उक्त पंचू नोरिया क्षेत्र में आतंक फैलाएं हुए हैं और जो आवाज उठने का कार्य करता है उसे व्यक्ति को खुलेआम जान से मारने की धमकी देता है शिकायतकर्ता की अपील है कि ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति के हौसले बुलंद ना हो ।

Post a Comment

0 Comments