भारत को आत्मनिर्भर बनाने स्वदेशी को बढ़ावा दे रहे हैं प्रधानमंत्री "संपतिया उईके"
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
अभिनव शर्मा की रिपोर्ट
HR Times News नरसिंहपुर - भारतीय जनता पार्टी आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान को लेकर आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसे मध्यप्रदेश शासन की केबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमति सम्पतिया उइके एवं भाजपा जिलाध्यक्ष पं.रामस्नेही पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्याति काकोड़िया तेन्दूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, अभियान के जिला प्रभारी नीलकमल जैन, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा की उपस्थिति में पत्रकार जनों को संबोधित किया। और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है देश को विकसित बनाने का मार्ग आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से होकर जाता है आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है।
गर्व से कहो घर-घर स्वदेशी हर घर स्वदेशी
घर घर स्वदेशी हर घर स्वदेशी गर्व से कहो यह स्वदेशी है यह केवल नारा नहीं अपितु स्वदेशी का संकल्प लेकर आत्मनिर्भर भारत की नींव को स्थापित करना है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को आत्मनिर्भर बनाने स्वदेशी को बढ़ावा दे रहे हैं। स्वदेशी एक नारा नहीं, भारतीयों का संकल्प और जीवन की पद्धति है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने देश की जनता स्वदेशी अपनाकर योगदान दे। ‘स्वदेशी’ सिर्फ आर्थिक विषय नहीं, यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि स्वदेशी एक ऐसा अभियान है जो देश के भविष्य को मजबूत करता है और इसका नेतृत्व समाज, विशेषकर युवाओं को करना चाहिए। देश के युवा स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा को बढ़ावा देकर देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहभागिता करें।
आजादी के बाद कांग्रेस ने पश्चिमी मॉडल अपनाया और स्वदेशी को प्रोत्साहन नहीं दिया
कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि देश की आजादी के बाद की सरकारों ने पश्चिमी मॉडल को अपनाया और स्वदेशी को प्रोत्साहन नहीं दिया।
वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद स्वदेशी को बढ़ावा दिया गया। वर्ष 2014 से पहले हमारी सेनाओं को बुलेट प्रूफ जैकेट तक विदेशों से मंगाई जाती थी। वर्ष 2014 से पहले भारत का रक्षा निर्यात मात्र 600 करोड़ के करीब था। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत का रक्षा निर्यात 23 हजार करोड़ से अधिक पहुंच चुका है। भारत वर्तमान में प्रति वर्ष 2 लाख करोड़ के मोबाइल निर्यात कर रहा है। मोबाइल निर्माण में भारत विश्व में दूसरे नंबर पर है। आटोमोबाइल, ट्रैक्टर निर्माण में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर, बस निर्माण में दूसरा स्थान और ट्रक निर्माण में भारत तीसरे स्थान पर है।
जीएसटी कटौती के मूल में भी आत्मनिर्भर भारत का निर्माण है। यह केवल मेक इन इंडिया नहीं, बल्कि मेड बाय इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड का विजन है। स्वदेशी का मतलब ही है कि जिसे बनाने में भारतीयों का पसीना बहा हो। और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं।
लघु उद्योगों को बढ़ावा देना आयात पर निर्भरता से मुक्त बनाना
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान‘ में स्वदेशी और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना है। यह अभियान विकसित भारत बनाने की गति को तेज करने के साथ देश को आयात पर निर्भरता से मुक्त करना है। घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देने के साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त बनाना है। साथ ही नवाचार, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसर देना है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वदेशी उत्पाद वह है जो भारत में बना है, स्वदेशी वह है जिसको बनाने में भारतीयों का श्रम पसीना लगा है। ‘‘हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी‘‘ का आह्वान प्रधानमंत्री जी ने किया है। ‘‘हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी‘‘ यह एक नारा नहीं आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। और स्वदेशी को बढ़ावा देने से देश की परंपरा, सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। स्वदेशी अपनाते हैं तो देश के कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों, उद्यमियों को ताकत और सम्मान मिलता है।
कांग्रेस की सरकारों ने नहीं की देश को आत्मनिर्भर बनाने पर पहल
आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस की सरकारों ने शासन किया। उन सरकारों ने सीमेंट, लोहा, औद्योगिक उपकरण जैसे अनेक बड़े क्षेत्रों को सरकार के लिए रिजर्व कर दिया। 1991 में लिबराइजेशन और ग्लोबलाइजेशन का दौर आया और इन क्षेत्रों का निजीकरण किया गया। उसके बाद भी लंबे समय तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन उन्होंने कभी देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के बारे में नहीं सोचा।
यूपीए की सरकार के समय देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर महज 2.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाते थे। श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद सरकार आजइन्फ्रास्ट्रक्चर पर हर साल 12 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
विकास के रास्ते पर दौड़ रहा मध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की डबल इंजन वाली सरकार मध्यप्रदेश को तेजी से विकास के रास्ते पर आगे ले जा रही हैं। प्रदेश में नर्मदा विकास पथ, मालवा विकास, विंध्य विकास पथ, बुदेलखंड विकास पथ, चंबल एक्सप्रेस वे, विंध्य एक्सप्रेस वे, नर्मदा एक्सप्रेस जैसी परियोजनाएं लागू की गई हैं। ओंकारेश्वर में दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट लग रहा है। इंदौर-भोपाल में मेट्रो परियोजना, इंदौर में 35 मंजिला स्टार्टअप पार्क बनाया जा रहा है। धार में मेगा टेक्सटाइल पार्क बन रहा है, जहां से कपास और रेशम का एक्सपोर्ट होगा। 44600 करोड़ रुपये लागत वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे करीब 23 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश के सांची दूध को पूरे देश में पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। महाकाल लोक की तर्ज पर प्रदेश में 11 नए सांस्कृतिक केंद्रों के विकास का काम चल रहा है।
स्वदेशी की विरासत आगे बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री
स्वदेशी का आदर्श लोकमान्य तिलक, श्री अरबिंदो और महात्मा गांधी जी जैसे दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम की एक मार्गदर्शक शक्ति बना था। लेकिन स्वतंत्रता के बाद भारत ने पश्चिमी विकास मॉडल और आयात पर निर्भर मिश्रित अर्थव्यवस्था अपनाई, जिससे स्थानीय उद्योग कमजोर हुए और विदेशी निर्भरता बढ़ी। भारतीय उद्योग और श्रमिक हमारी ताकत हैं और पश्चिमीकरण से हमें सावधान रहना है। प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है। आज मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल अवसंरचना और “वोकल फॉर लोकल“ जैसे अभियान इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। इन सभी का लक्ष्य है कि हम विदेशी निर्भरता कम करें और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ाएं।
स्वदेशी अपनानें घर-घर संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
भारत संकल्प अभियान‘ को लेकर भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश से लेकर जिला व जिले से लेकर हर वार्ड व गांव गाँव तक चलाए जा रहे इस व्यापक अभियान मे अपनी भागीदारी निभा रहे है। यह अभियान 25 सितंबर से शुरू हुआ है जो आगामी 25 दिसंबर तक चलेगा। ऐसा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा व्यापारियों व जनता को स्वदेशी के प्रति आकर्षित व जोड़ने के लिए स्वदेशी रील्स प्रतियोगिता ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता, आत्मनिर्भर भारत निबंध प्रतियोगिता, आत्मनिर्भर भारत स्पीच प्रतियोगिता, घर-घर संपर्क, महिला एवं युवा सम्मेलन, व्यापारी, लघु उद्योगी एवं प्रोफेशनल्स सम्मेलन व कालेज स्तरीय स्वदेशी संकल्प सेमीनार,स्वदेशी मेला, आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ और पदयात्रा का आयोजन होगा। मंडल स्तर पर मंडल सम्मेलन, स्ट्रीट वेंडर, छोटे दुकानदार एवं स्थानीय कारीगर सम्मेलन व संपर्क के साथ 25 दिसंबर को अभियान का समापन होगा।
0 Comments