नियम कायदा सब दरकिनार, दिए जा रहे पेट्रोल, सुविधा जीरो, भुगत रहे ग्राहक

कलेक्टर का आदेश तांक पर, अब बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं,आदेश हवा हवाई, बेचे जा रहे पेट्रोल पंप सचालक
 
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
संवाददाता विमलेश श्रीवास

HR Times News गाडरवारा  जिले के कलेक्टर द्वारा किए गए आदेशों को तांक पर रखकर इस समय पूरे जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल दिया जा रहा है । बता दें कि 15 दिवस पूर्व शासन प्रशासन द्वारा  दिए गए पेट्रोल पंपों को नियम अनुसार पेट्रोल देने के लिए हेलमेट लगाकर आना अनिवार्य रहेगा लेकिन देखा जा रहा है कि जिले में करेली, आमगांव , बोहानी, सीहोरा, सहित लापरवाही बढ़ती जा रही है और वहीं सबसे अधिक गाडरवारा विधानसभा में कुछ अत्यधिक पेट्रोल पंप है जो नियमों को दरकिनार कर पेट्रोल दे रहे हैं । यह तो कलेक्टर के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं । इतना ही नहीं सालीचौका साईंखेड़ा, चीचली , और आसपास हाईवे पर बने पेट्रोल पंपों पर भी कोई नियम नहीं चल रहे हैं । पेट्रोल पंप संचालक मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं जिनके पास हेलमेट नहीं है उनको भी पेट्रोल दिए जा रहे है और दूसरी ओर पेट्रोल पंपों पर जो ग्राहक जो सुविधाएं रहना चाहिए वह सुविधा भी नहीं पाई जा रही है ऐसे पेट्रोल पंपों को चिन्हित कर प्रशासनिक अमले को पंप संचालकों पर लाइसेंस रद्द या निरस्तीकरण की कार्रवाई करना चाहिए । ऐसे बहुत से पेट्रोल पंप है जो उपभोक्ताओं को ना तो हवा भरने की सुविधाएं दे पा रहे हैं और ना ही उत्तम पानी पीने की व्यवस्था , उपभोक्ताओं के लिए शौचालय होना अति आवश्यक है जो प्रत्येक पेट्रोल पंप पर होना चाहिए और शिकायत रजिस्टर भी होना चाहिये लेकिन पंप संचालकों का मनमाना रवैया उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचा रहा है । कई ग्राहकों का कहना है कि जिला प्रशासन आदेशित तो कर देता है लेकिन पंप संचालकों के आगे बौना साबित हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments