एम एल सी के बावजूद 60 वर्षीय बुजुर्ग ने एफ आई आर दर्ज कराने दो दिन काटे चक्कर मजबूरन लगाई एस पी से गुहार अनिल नेमा
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर जब से नवागत पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना साहब ने जिले की कमान संभाली है तब से पुलिस का रुझान अपराधियों के प्रति कड़क हुआ है एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में खौफ भी पैदा हुआ है और जिलेभर की आवाम को पुलिस की सक्रियता नजर भी आ रही है यदि तनिक और साब जी पारखी की नजर रखें तो और बेहतर होगा जी । बहरहाल सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग के साथ हुई दुर्घटना का ममला वायरल हुआ है जो थाना कोतवाली द्वारा एक चूक सामने आई है कि 27 सितंबर 2025 शनिवार को सुबह-सुबह मेंन रोड कमला किराना के सामने वाहन क्रमांक एम पी 49 एम एस 1901 पर सवार वाहन चालक द्वारा दुर्घटना में 60 वर्षीय बुजुर्ग दुर्घटना का शिकार हुआ । जिससे दुर्घटना उपरांत पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति जिला अस्पताल इलाज करने पहुंचा इलाज उपरांत पैर के घुटने के नीचे टूटी बताई गई अस्पताल चौकी द्वारा एम एल सी होने के बावजूद थाना कोतवाली में 60 वर्षीय बुजुर्ग अनिल नेमा इंदिरा वार्ड निवासी को 2 दिन तक कोतवाली के चक्कर लगवाए गए और कहा गया कि एमएलसी नहीं आई है । हैरानी की बात तो यह है कि जब 1 अक्टूबर को 60 वर्षीय बुजुर्ग का ऑपरेशन होना था तब पुलिस द्वारा पीड़ित के बेटे को पुलिस द्वारा कोतवाली थाने बुलाया गया और 3 घंटे थाने में बैठा रखा गया । तत्पश्चात वाहन चालक का नाम ना लिखने का दबाव पीड़ित शिकायतकर्ता पर पुलिस द्वारा बनाया गया । इस तरह पुलिसिया तंत्र का यह मनमाना रवैया पुलिस की छवि धूमिल करता है । और संबंधित जांच अधिकारी उक्त प्रकरण में संदेह के घेरे में भी है । तंग पीड़ित ने दिनांक 3-10-25 को पुलिस अधीक्षक श्री मीना जी के दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहा लगाई है । और बता दें कि पुलिस का जिस तरह उक्त पीड़ित के प्रति व्यवहार रहा हो वह आगे व्यवहारिक रहे ।
0 Comments