कई दिनों से पनारी जमुनिया में लगातार जमा, हाई रिस्क का खेल,थाने की पुलिस बेखबर, पुलिस अधीक्षक दें ध्यान
नरसिंहपुर वैसे तो पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के आगमन से ही माफिया वर्ग में एक सनसनी तौर पर खौप बन रहा है और जिले में कार्यरत विभागीय अमले की भी
टेंशन बढ़ गई कि अब नौकरी घर बैठे नहीं चलेगी नतीजा यह है कि श्री मीना जी को आए तकरीबन दो हफ्ते भी नहीं हुए और पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने मिलने लगा है और माफिया वर्ग पर लगातार हर थानावार घनी कार्यवाहियां देखने मिल रही है । बहरहाल बता दें कि आज कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ताकर एक अंधी हत्या का खुलासा किया, 43 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।अभियान के तहत
अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों की सुरक्षा का विश्वास और पुलिस की उपस्थिति का एहसास एवं जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है ।
गोलू जहुआ (सुदीप) और सतीश जहुआ का जुआ फड अर्श पर
कई दिनों से थाना डोंगरगांव और करेली थाने के बीच शाम 3:00 से लगातार जुआरियों का जमावड़ा ग्राम पनारी के जमुनिया में हाई रिश्क 52 पत्तों का खिलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक अपना ध्यान आकर्षित करें ।
0 Comments