चोरी गया तेल, दाल, ड्रायफ्रूट्स एवं अन्य किराना सामान, कीमती करीबन 25,000 रू. अब बरामद ।


मेन बाजार किराना जनरल दुकान में चोरी करने वाला शातिर चोर अब गिरफ्तार


संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

संवाददाता विमलेश श्रीवास 

नरसिंहपुर सालीचौका   बीते सप्ताह मेंन बाजार स्थित एक किराना जनरल दुकान में चोरी का मामला सामने आया था। सालीचौका गाडरवारा पुलिस ने महज़ एक सप्ताह के अंदर ही चौर को पकड़ा लिया। शिकायतकर्ता आजाद गुप्ता निवासी सालीचौका की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331 (4), 305 (a) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन पर पुलिस टीम गठित की गयी और सी.सी.टी.व्ही. फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अज्ञात शातिर चोर को धर-दबोचा ।

आरोपीः- रमेश उर्फ भूरा रजक करेली निवासी है जिससे

जप्ती में चोरी गई तेल, दाल, ड्रायफ्रूट्स एवं अन्य किराना सामान कीमत करीबन 25,000 रू की हुई । उक्त आरोपी पर
वैधानिक कार्यवाही की गई जिसमें धारा 331 (4), 305 (ए) बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल पहुंचाया गया है। आरोपी की पतासाजी एवं मशरूका बरामदगी में अति. पुलिस अधीक्षक,संदीप भूरिया, अनु, अधिकारी पुलिस, गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, चौकी प्रभारी सालीचौका उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, प्रधान आरक्षक करन सिंह, आरक्षक हरिशंकर पटवा, राजेन्द्र धाकड़, जमना प्रसाद रजक, हरिशंकर, अक्षय श्रीवास्तव, सैनिक हेमराज सिंह सहित की सराहनीय भूमिका रही है। अतः पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा उक्त सराहनीय कार्यवाही पर पुलिसिया टीम की प्रशंसा की गयी है।

Post a Comment

0 Comments