नर्मदा नदी मे लगातार जारी अवैध उत्खनन - खनिज विभाग आखिर क्यों है मौन?
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
प्रयास किया गया। लेकिन कुछ रसूखदारों को पैसों की लालच में मां नर्मदा को भी छलनी करना भी रास ना आया।
इसी रसूख के चलते नदी के बीचों बीच पोकलैंड और पनडुब्बियों का उपयोग कर नदी में बड़े बड़े गढ्ढे बना दिए गए,और लगातार नदी से रेत का भारी मात्रा में उत्खनन जारी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय सुआतला थाना अंतर्गत अमोदा खदान जो कि मुर्गाखेड़ा के समीप है उन जगहों से गुजरने वाली नर्मदा नदी में अवैध खदान बड़े ही निर्भयता से संचालित की जा रही है।पोकलैंड और पनडुब्बियों का उपयोग करके भारी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।जो कि स्थानीय एवं अन्य जिलों में इसका व्यापार करना बताया जा रहा है।अब इसकी सम्पूर्ण जानकारी अगली खबर में।
बताया जाता है कि मां नर्मदा नदी में अवैध खनन का यह पहला मामला नहीं है परंतु खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही ना कि जाना समझ से परे है l
इस सम्बन्ध में जब जिला खनिज अधिकारी ओ पी बघेल से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि अवैध उत्खनन किए जाने के संबंध में जानकारी मुझे प्राप्त होने पर मैंने खनिज इंस्पेक्टर और उनकी टीम को भेजा है।अगर अवैध उत्खनन हो रहा है तो कार्यवाही की जाएगी।
(जिला खनिज अधिकारी नर.)
ओ पी बघेल
0 Comments