वर्षों से लगातार गुहार लगा रहे ग्रामीणों का अब फूट सकता है सब्र का बांध



अवैध कारोबारों के चलते, बच्चे-महिलाएं असुरक्षित, हो रही अभद्रता, पुलिस प्रशासन माफिया वर्ग पर तुरंत ले एक्शन 





संपादक हेमराज विश्वकर्मा
 
HR Times News नरसिंहपुर    वैसे तो लगातार जिले भर से अवैध रूप से चल रहे कारोबार को लेकर आज दिन खबरें प्रकाशित होने के बाद भी पलिसया तंत्र की निष्क्रियता देखने मिलती है परंतु वर्तमान स्थिति यह है कि ग्राम सिंहपुर छोटा में अवैध रूप से चल रहे सट्टे एव अवैध शराब और खुले में जानवरों का मांस का बेचने की खबर को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के दरवाजे खटखटा रहे हैं । अभी भी ग्रामीणों को आश लगीं है कि इन कारोबारों और कारोबारी पर कोई वैधानिक कार्यवाही ईमानदारी से शिकायत में दर्ज नामों पर कोई ठोस कार्यवाही कर रोक लगेगी। जिससे क्षेत्रीय आवाम को प्रशासनिक अमले पर विश्वास बना रहे साहब ?

ग्रामीणों की गुहार, पुलिस प्रशासन से लगी आश

आज दिनांक 31 दिसंबर 2024 को ग्राम सिंहपुर छोटा में अवैध रूप से चल रहे सट्टे के कारोबार एवं अवैध शराब और खुले में मास मटन बेचने बालों पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों पुलिस अधीक्षक के पास  शिकायत की है कि सिंहपुर छोटा में लंबे समय से यह कारोबार दिन-रात से चल रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं । और नई पीढ़ी भी इस कारोबार को बढ़ने में लग रही है । जिसके कारण तरह-तरह की मुसीबतों का सामना ग्रामीणजन को करना पढ़ रहा है।
1 - शिकायत में दर्ज नाम छोटेलाल आत्मज राधेलाल रजक एवं नीलेश आत्मज छोटेलाल रजक खुलेआम सट्टे  कारोबार को अंजाम दे रहा है। 
2 - वही होतीलाल रजक आत्मज राधेलाल अवैध शराब के कारोबार को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं  मुन्ना कौरव (ममार) रम्मू कौरव आ. भीकम सिंह कौरव नन्हेंलाल ममार आ. फूल सिंह ममार अवैध शराब का व्यापार कर रहे हैं । इन कारोबारी और उनके कारोबारों को रोकने ग्रामीणों द्वारा 23 जनवरी 2024 को पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी प्रस्तुत किया था परंतु आज दिनांक तक इन पर कोई कार्यवाही नही की गई और कार्यवाही दूर आज तक कोई निरीक्षण तक नहीं किया गया ।

ग्रामीण बच्चों एवं महिलाओं का निकलना हुआ दूभर 


इन कारोबारों के चलते गांव के बच्चे एवं महिलाओं को आने-जाने में असुरक्षा हो रही है । और चोरी जैसे कार्य भी हो रहे हैं। जब बच्चे महिलाएं सफर करती हैं तो उनके साथ अभद्र कामों को अंजाम दिया जा रहा है । पूर्व में लगातार जनसुनवाई में कलेक्टर को भी शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्यवाही का ना होना प्रशासनिक अमले पर प्रश्न चिन्ह है। हैरानी की बात यह है कि अबैध शराब एवं सट्टा माफिया द्वारा कहा जाता है कि ग्रामीण कितने भी आवेदन दें हम लोगों का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। हालत यह है कि गांव भर में डर और भय का माहौल व्याप्त है । अंतः ग्रामीणों की चेतावनी है कि यदि कोई बड़ी अप्रिय घटना होती है तो इन सबकी जवाबदेही संपूर्ण माफिया वर्ग की होगी जिनके नाम दर्ज हैं । 
इनका कहना 

देखता हूं आवेदन प्राप्त हो जाए, जांच करूंगा, तब सामने आएगा कि क्या तथ्य है। 
 थाना प्रभारी रोहित पटेल 

इनका कहना

जब गांव के वरिष्ठ नगरिक से पुष्टि की गई तो बातचीत के दौरान चर्चा में यह बात निकाल कर आई की जुआ सट्टा शराब एवं मास मटन के करोबार तो चल रहे हैं और इन कारोबारों के चलते चोरी जैसी घटनाएं भी हो रही है यह सब कारोबार ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं चलना चाहिए इन कारोबारों से गांव की आओ हवा दूषित होती है  । 

वरिष्ठ जिम्मेदार नागरिक 
बृजमोहन कौरव

इनका कहना

Post a Comment

0 Comments