सप्लाई पर्ची जारी होने के बावजूद, बेतरतीब यातायात व्यवस्था होने का कारण,अधिक मात्रा में गन्ना आना,
(ओपी त्रिपाठी)
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
शराब का खुलेआम फैक्ट्री के सामने बिकना भी बन रहा मुसीबत
शराब का खुलेआम खुलेआम बिकना पियक्कड़ो का शौक बन गया है जिससे ट्रालियां कहीं भी खड़ी कर पियक्कड़ ड्राइवर शाम 6:00 से रात्रि 11:00 तक शराब पीने की प्रक्रिया जारी रखते हैं फैक्ट्री प्रबंधन ने प्रशासन को कई बार अवगत भी कराया परंतु शराबखोरी पर रोक नहीं लग सकी । अभी तक कोई रोक नहीं लग सकी । बता दें कि चार से पांच दिन पहले रेवा कृपा शुगर मिल भिटोनी बंद थी जिस कारण महाकौशल शुगर मिल में अचानक भीड़ बढ़ गई जिसमें नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल का भी बराबर सहयोग मिल रहा है । क्षेत्र भर में चर्चा है कि यदि प्रशासनिक अमला किसानो व ड्राइवर पर फोकस करें तो ट्रैफिक जाम की स्थिति में सुधार हो सकता है मिल प्रबंधन के एक बोर्ड अनुसार कारखाने में सूचना पटल भी लगा हुआ है परंतु लोगों के द्वारा उस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि प्रशासनिक अमले द्वारा चेतावनी दी जाए कि बेतरतीब ढंग से ट्रैक्टर ट्राली (अन्य वाहन) खड़ी पाई जाए, तो उन पर प्रशासन द्वारा अर्थ दंड लगाकर जुर्माना या कडीं कार्यवाही की जाए तो हो सकता है ड्राइवर एवं अन्य वाहन चालकों पर भय व्याप्त हो सके । ज्ञातव्य हो कि महाकौशल शुगर मिल के सामने अवैध कब्जाधारी ही शराब विक्रय कर रहे हैं जिनके छायाचित्र मौजूद है ।
0 Comments