अंतरराष्ट्रीय जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी के नरसिंहपुर आगमन के कार्यक्रम का आगाज
HR Times News नरसिंहपुर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पत्रकार बंधुओ के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम कर दीप प्रज्वलित किए गये । जिसमें इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के लगभग 50 से अधिक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे । बताया गया है कि आगामी 3 फरवरी 2025 को अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल प्रवक्ता महामहिम राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका विषय भाग्य की कलम आपके हाथ इसी कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर पत्रकारवार्ता की गई ।
उक्त अवसर पर क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम दीदी जी ने बताया कि ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी जी का कार्यक्रम दिनांक 3 फरवरी 2025 को स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में एवं उनके मार्गदर्शन में 4,5,6फरवरी को प्रातः 7:30 से 9 एवं संध्या 7:30 से 9:00 तक स्थानीय सेवा केंद्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चलेगा। पूरे जिले के हर नागरिक उनके वक्तव्य को सुनते हैं कि एक ऐसी हस्ती सिस्टर शिवानी जो पिछले दो दशकों से देश विदेश के कोने-कोने से लेकर भारत के सभी महानगरों में लाखों आत्माओं को एकत्रित कर उनको एक श्रेष्ठ संदेश से महानतम जीवन परिवर्तन करने की प्रेरणा मानव जीवन में सामाजिक पारिवारिक व्यक्तिगत राजनीतिक व्यवसायिक हर क्षेत्र में समाधान देते हुए समाधान मूरत बनी है। ऐसी हस्ती का छोटे से शहर में आगमन होना इस नगर के लिए बहुत बड़ा गौरव का विषय है। हम सब गौरवान्वित है पिछले 15 वर्षों के विभिन्न प्रयासों के द्वारा की ऐसी महान हस्ती को यहां तक लाने में हम सफल रहे । ब्रह्माकुमारी संस्थान की नरसिंहपुर इकाई द्वारा इसके क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश के इंदौर जोनल ऑफिस द्वारा उन महान आत्माओं आमंत्रित कर हमने सामाजिक राजनीतिक ऐसे बंधु है जिन्होंने अपने विचार भावनाओं को पत्र ईमेल द्वारा उन तक पहुंचाया और उन्होंने हमारे आग्रह को स्वीकार कर यहां पर 3 फरवरी ऐतिहासिक दिन को हम सबको सोपा है जिस दिन हम अपने जीवन को धन्य कर सकेंगे, और समाज को भी परिवर्तन करने की दिशा में सहभागिता दे सकेंगे। ऐसा श्रेष्ठ पावन अवसर जो हम सभी को प्राप्त है उसके लिए हम दिल से उनका भी धन्यवाद करते हैं। और हर ब्रह्मा वत्स अपने आप को खुशी और उमंग उत्साह के साथ समर्पित किए हुए हैं।
आप सब उनका दीदार व उनके द्वारा मिले आध्यात्मिक शक्ति को स्वयं में अनुभव करें । बल्कि संपूर्ण जिले के एक-एक मानव के संदेश को पहुंच सके और अधिक से अधिक आत्माओं को लाभान्वित कर सकें इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का विभिन्न प्रकार से आयोजन करने की तैयारी संपूर्ण जिले विभिन्न ब्रह्माकुमारीज की शाखाओं द्वारा की जा रही है इस संदेश को पूरे जिलों व अन्य प्रांत तक पहुंचाने की हिम्मत आप सब में है और इस स्वप्न मत संकल्प को साकार करने में आपसे अच्छा सहभागी और कोई हो नहीं सकता । इसलिए आप सभी से यही आग्रह कर करते हैं कि 3 फरवरी 2025 शाम 5:00 बजे से यह आध्यात्मिक कार्यक्रम जो हम सब के बीच रहेगा और इस कार्यक्रम में सभी जिले भर के आध्यात्मिक लाभ लेने वाले जिज्ञासु सदस्य समाज के सभी वर्ग चाहे वह राजनीतिक में सामाजिक हूं व्यावसायिक हों, मध्यम चाहे निम्न हर वर्ग के आत्माओं का लगभग 10000 से भी अलग लोगों का शुभागमन होगा। ऐसे स्वप्न को साकार करने के लिए पूरे जिले भर में आयोजन किया जा रहा है मध्य प्रदेश के सभी स्थानों सभी जिलों से इस कार्यक्रम में आगंतुक शामिल होंगे मध्य प्रदेश के सभी राजनीतिक सामाजिक मंत्रीगण विधायक सांसद और अन्य सभी सदस्य भी इस कार्यक्रम में इस प्रोग्राम में सह्रदय आमंत्रित हो रहे हैं। सामाजिक दायित्व को निभाने वाले समाज सेवी संगठन जिसमें सभी वर्ग भी हैं । व्यापारिक वर्ग भी इस कार्य में सहभागी बनकर मददगार हैं जिनको शाम को 7:00 बजे आमंत्रित किया गया है । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार साथियों ने भी अपने विचार व सुझाव साझा किए।
0 Comments