6 पेटी अवैध शराब , 24 हजार की जप्ती, चार गिरफ्तार, मामला दर्ज

 डांग क्षेत्र में 6 पेटी शराब, 54 लीटर, एक मोटरसाइकिल, के साथ चार गिरफ्तार, मामला दर्ज


संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

 रिपोर्टर विमलेश श्रीवास 

HR Times News नरसिंहपुर- सालीचौका  -  पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बसुरिया रोड डांग के पास  दो लड़को द्वारा बसुरिया से एक मोटर साइकिल पर शराब का परिवहन किया जा रहा था। स्थानीय पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए , अपनी टीम के साथ पहुँचे, और दो नव युवकों को एवं एक काले रंग कि मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट  के साथ एक सफ़ेद रंग की प्लास्टिक बाली बोरी मे 6 पेटी देशी प्लेन की पेटिया बरामद हुई। जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम दीपक मेहरा पिता संतराम मेहरा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बैरागढ़ और दूसरा छोटे राजा उर्फ राजा पिता जगदीश ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सुजानपुर थाना चीचली बताया जिनसे शराब रखने के संबंध मे दस्तावेज नही पाए गए । तत्पश्चात आरोपियों से उक्त शराब के स्रोत के संबंध मे पूछा जिन्होंने ग्राम बसुरिया के सूरज मेहरा के द्वारा जो कि ग्राम बसुरिया मे पुलिस रेड के डर से उसके घर मे रखी कुल 6 पेटी सुरक्षित छिपाने घर दिया था ।
             उक्त घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल सूरज ने अपने जीजा बृजेश से लेकर शराब छिपाने के लिए दी एवं अपराध मे आरोपितो से 6 पेटी अवैध शराब कुल 54 लीटर, तकरीबन  24000/ रूपये और एक हीरो कम्पनी कि एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल कीमत करीब 65000/ रूपये कुल मशरूका   89000/ रूपये का जप्त किया गया है। मामले में कुल चार आरोपी बनाये गए पूछतांछ जारी खुलासा होने पर आरोपी भी बढ़ाये जा सकते है । अभी कार्यवाही जारी है।

Post a Comment

0 Comments