उत्कृष्ट कार्य एवं सेवाभावी संजय का मढ़ई मेला समारोह में किया सम्मान जालम सिंह पटेल
नरसिंहपुर गत् दिवस शहर के प्रमुख स्थल गुलाब चौराहे पर पूर्व विधायक जालमसह पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महंत पीतमपुरी, नगर के सर्राफाव्पारी पंकज नेमा एवं वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज के तत्वाधान में मढई मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट एवं सेवाभावी कार्य करने वाले नगर के बहुत चर्चित प्रेस फोटोग्राफर श्री संजय राय के भविष्य की उज्जवल कामना करते हुए कार्यक्रम के आयोजन महंत अनिकेत बैरागी एवं समस्त मित्रमंडली द्वारा श्री राय को सम्मान पत्र देकर उनके हौसले अफजाई किया गया ।
प्रेस फोटोग्राफरों की दुनिया में संजय ने किया महारत हासिल
हम बता दें कि श्री संजय राय तकरीबन 32 वर्षों से नरसिंहपुर शहर में फोटोग्राफी की दुनिया में इतने पारंगत है। इन्होंने अपने कार्य को उस दौर में प्रारंभ किया जब लोगों के परिचय पत्र बना प्रारंभ हुए थे। इनको कभी यह बताने की आवश्यकता शहर वासियों को नहीं रही, कितनी फोटो किस एंगल से लेना है वह स्वयं अपने सिद्धांतों एवं लगन और कार्यशैली अनुसार लोगों के बजट से भी कम में उनके किसी भी कार्यक्रम को संभालते हैं। इतना ही नहीं शहर में मिलन समिति के माध्यम से छोटे-छोटे कार्यक्रमों एवं जन सेवा में इनके द्वारा समाज में एक हर समय नया संदेश देखने और लोगों को पढ़ने भी मिलता है चाहे जरूर मंदो की मदद हो या फिर तीज त्योहार पर मिलन समिति कार्यालय के सामने उनके कार्यक्रमों की स्टॉल लगी हुई देखी जाती हैं जो लोगों के हित में हमेशा मिलन समिति कार्य करती है ।
इस तरह और भी अनेक प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मान पत्र देकर आयोजक समिति द्वारा सम्मान पत्र दिए गए हैं ।
0 Comments