शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने दिया , दो दिन का अल्टीमेटम ग्राम पंचायत खमरिया "खपड़ीटोला"
HR Times News नरसिंहपुर बीते दिवस ग्राम पंचायत खमरिया खपड़ी टोला पटवारी हल्का नंबर 38 नंबर बंदोबस्त 91 रा. नि. म.135/1 अंश भाग रखवा 18×21=378 वर्ग फुट पर गिरजाबाई पत्नी मलतू धनाक निवासी ग्राम पंचायत खमरिया खपरी टोला स्कूल के पीछे अनधिकृत कब्जा किए हुए हैं जिस पर दिनांक 14 -11- 24 को राजस्व विभाग से शासकीय अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर अनावेदक के कब्जाधारी स्थान पर किए गए कब्जे को ध्वस्त करने पहुंचा तब देखा गया कि उक्त कब्जाधारी मौके पर अपने घर में जानबूझकर ताला बंदकर कही और चला गया था। राजस्व अमले द्वारा उक्त कव्जाधारी के मकान में तालाबंद देखकर उसके दरवाजे पर अतिक्रमण मुक्त का सूचना पत्र चस्पा किया गया ।
बेदखली आदेश तमिल ना होने की स्थिति में किया गया दरवाजे पर सूचना पत्र चस्पा
वेदखली के आदेशानुसार राजस्व द्वारा गठित दल में आर आई मंजू विश्वकर्मा, पटवारी रमीज बेग, राहुल राजपूत, सुमित जाट एवं पत्रकार साथियों और कुछ ग्रामीणों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया गया और उक्त अवैध कब्जाधारी के घर में दरवाजे पर सूचना पत्र चस्पा किया व कब्जाधारी को दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया कि 2 दिन में अपना टीम टाम लेकर उक्त स्थान को अतिक्रमण से मुक्त करें । अन्यथा उक्त कार्यवाही को दो दिन बाद पुनः किया जाएगा । बता दें कि अनाबेदिका की हठधर्मिता तकरीबन साल भर से अधिक हो गई है और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों के जो हाथ हैं। उनके चहरे भी बेनकाब होंगे फिलहाल अनावेदका को दो दिवस में मकान खालीकर अतिक्रमण हटाने का समय देकर सूचना पत्र उसकी दीवार पर लगी दरवाजे में चस्पा किया गया जो उक्त दो दिवस उपरांत कार्यवाही कर उक्त स्थान अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा ।
0 Comments