सट्टे और अवैध शराब की गूंज का कारोबार फल फूल रहा थाना क्षेत्र करेली

 चहुं ओर क्षेत्र भर में सट्टे के कारोबार का अत्यधिक फलना फूलना, पुलिस की शय देने की चर्चा अर्श पर, माफियो के हौसले,छू रहे बुलंदियां 
 
 HR Times News  नरसिंहपुर   जिला मुख्यालय से महज 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थाना करेली क्षेत्र में चंहू ओर देखा जाए तो संपूर्ण क्षेत्र में सट्टे और अवैध शराब की गूंज का कारोबार फल फूल रहा हैं और लंबे समय से देखा जा रहा है कि सट्टेबाजी के क्षेत्र में प्रसिद्धि रहा, बहरहाल आंमगाव में सूरज का सूर्य, और इमलिया में दीपक का दीपक जलवा चल रहा  है। और कनवास में महाराज का खुला खेल स्कूल के पास, और गुड्डू लंगड की बैशाखी कौन है । शाहपुर मे धान्नु बना धन्ना सेठ की कहानी पर ध्यान दिया जाए तो यह भी अन्य कारोबारी से काम नहीं है ? तनिक और आगे देखें तो करपगाँव में विनीत किसकी विनती कर रहा इस ओर भी ध्यान आकर्षित किया जाए की उक्त व्यक्ति कौन है, जो इसे संरक्षण देगा । इतना ही नहीं करपगांव में रितिक राजपूत और इमलिया,करपगांव शाहपुर में तो राहुल कौरव पनारी सर्वगुण संपन्न है । इन सब के ऊपर किस छुट भैया भाजपा नेता का संरक्षण है । या सीधा कहे तो इनका बोस कौन आओ पता लगाएं ।    

 सिंगपुर चौकी क्षेत्र कंपनी डीएम ढाबा पर अखंड एक  के अस्सी का कारोबार चरम पर

ज्ञातव्य हो कि सिंहपुर क्षेत्र में भरपूर स्टाफ होने के बावजूद ग्राम पंचयत  भैंसा के इर्द-गिर्द कई ग्रामों सट्टे का कारोबार चरम पर हो रहा है जिसका सरगना डी एम ढाबा संचालक है परंतु पुलिस के हाथ डीएम ढाबा संचालक से कोसों दूर होना संदिग्ध है क्षेत्रीय जनता में चर्चा है कि पुलिस के ही संरक्षण में  डीएम ढाबा  मालिक को संरक्षण दिया जा रहा है यही कारण है कि खुलेआम कई ग्रामों 1के 80 का  करोबार चल रहा है और इसी कारण यह लोग हत्थे नहीं लग रहे है ।

इन कारोबारों में थाना व चौकी में पदस्थ वजनदार कुछ पुलिसकर्मी और नगर सैनिक


जिलेभर में चर्चा हो रही है कि जय हो माई की तो चिंता काहे की देशभक्ति और जनसेवा की कसम खाने के बावजूद अवैध व्यापारीयों को शय देना यह तो अंदरुनी सहयोग ही तो है ।  यदि आटे में नमक रहे तब तक तो क्राइम कम हो रहे थे लेकिन अब तो आटा और नमक का दोनों बराबर चल रहा है । इन हालातो में कहां तक क्षेत्रीय जनता और आर्थिक तौर से सुरक्षित रहेगी ।

Post a Comment

0 Comments