लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा देते हुए मीडिया पालिका की स्थापना व राष्ट्रीय मीडिया अधिकार आयोग का गठन शीघ्र हो प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र मेहरा

पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता को स्वावलंबन एवं लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ मीडिया को सशक्त बनाने व मीडिया पालिका की स्थापना और संवैधानिक दर्जा दिलाने प्रतिबद्ध है भारतीय मीडिया फाउंडेशन

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times news नरसिंहपुर - भारतीय मीडिया फाउंडेशन के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता हेमराज वश्वकर्मा  बोले की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी के नेतृत्वम राष्ट्रीय सर्वव्यापी ज्ञापन दिया जा रहा है जिसको लेकर संपूर्ण भारत में समस्त पत्रकारिता जगत एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को स्वावलंबन एवं लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ को सशक्त बनाने एवं मीडिया पालिका की स्थापना करते हुए और संवैधानिक दर्जा देने के संबंध में मध्य प्रदेश के जिला नरसिंहपुर में आज ज्ञापन दिया गया जिसमें अवगत कराते हुए कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है जो अनवरत देश भर में पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लगातार उठाते चला आ रहा है और समय-समय पर पत्रक के माध्यम से जिला प्रशासन, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को भी अवगत कराने का कार्य कर्ता आ रहा है । 
                        इसी तारतम्य में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसी कड़ी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन द्वारा कुछ महत्वपूर्ण मांगों को शासन प्रशासन के समक्ष रखा जा रहा है । जो देश भर में लागू किया जाना है ।
          सशक्त लोकतंत्र एवं समृद्ध भारत के निर्माण के लिए यह अतिआवश्यक एवं अनिवार्य है ।


 मांगे इस प्रकार है 

1 = देश में पत्रकार एवं सामाजिक सुरक्षा कानून को अभिलंब लागू किया जाए ।

2 =लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा देते हुए मीडिया पालिका की स्थापना की जावे ।

3 =भारत के सभी राज्यों में मीडिया कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए एवं बोर्ड में सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया डिजिटल मीडिया के पत्रकारों की भागीदारी निश्चित कराई जाए ।

4 = राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय मीडिया अधिकार आयोग का गठन किया जाए ।

5 = सभी प्रिंट इलेक्ट्रानिक तथा डिजिटल से जुड़े हुए पत्रकारों की जनगणना कराई जाए एवं उनके नाम की सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सूचीबद्ध कराया जाए ।

6 = सभी प्रदेशों में मुख्यालयों पर समान रूप से फ्रंट एवं इलेक्ट्रॉनिक तथा डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के लिए के लिए सेंट्ररो की स्थापना हो और इसके साथ-साथ सभी पुलिस थानों में मीडिया सेंटर बनाया जाए जहां पर पत्रकारों को बैठाने एवं समाचार संकलन करने की सुविधा हो । 

7 = देशभर में सभी पत्रकारों के लिए प्रतिमा 25000 रुपए सुरक्षा भत्ता दिया जाए  । 


8 = राज्य मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची में सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हुए पत्रकारों को भी शामिल करते हुए उनकी भागीदारी सुरक्षित कराई जाए ।

9 = नागरिक पत्रकारिता की स्थापना के अंतर्गत समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हुआ डिजिटल मीडिया के रजिस्ट्रेशन प्रणाली को सरल करते हुए लेवल पर एक रजिस्ट्री कार्यालय स्थापित किया जाए जिससे आसानी से मीडिया कर्मी अपने समाचार पत्र एवं डिजिटल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का रजिस्ट्रेशन कर सके । 

10 = सभी राज्यों में जिला स्तर पर पत्रकार एवं प्रशासनिक अधिकारी समन्वय समिति का गठन किया जाए और उसमें सभी पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए । 

11= केंद्र एवं राज्य सरकार पत्रकारों के परिवार की सुरक्षा की गारंटी ले एवं उनके बच्चों को कक्षा बारहवीं तक निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराए ।

12 = पत्रकारों के लिए टोल टैक्स माफ किया जाना चाहिए एवं वीआईपी कोटा के अंतर्गत ट्रेन में यात्रा के दौरान रिजर्वेशन की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए । 

13 = सभी पत्रकारों के लिए बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराई जावे वह भी निशुल्क । 

14 = जैसी सुविधाएं प्रशासनिक और राजनीतिक व्यक्तियों को दी जाती है अर्थात रेस्ट हाउस गेस्ट हाउस में भी पत्रकारों का कोटा सुनिश्चित करें और उन्हें यह सुविधा  अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए । 

                          बता दें कि  उपरोक्त मांगों के संदर्भ में गहन विचार करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के सशक्तिकरण एवं पत्रकारों के अधिकार सम्मान सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांगे 1 से 14 विषय बिंदु रखी गई है । और यह भारत देश में लागू कर लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ मीडिया कर्मियों पत्रकारों व कार्यकर्ता के साथ न्याय किया जाना चाहिए । ज्ञापन में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा, 
प्रदेश मुख्य प्रवक्ता हेमराज विश्वकर्मा,  प्रदेश महा सचिव गोविंद नारायण श्रीवास्तव, जिला चेयरमैन शैलेंद्र पाठक,जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र नेमा, जिला सचिव मनीष कुमार साहू, संजय राय, अंकित शुक्ला, हरिराम विश्वकर्मा, राजीव दुबे,शैलेंद्र, प्रमोद यादव,रमेश नेमा, संतोष रजक, संदीप राजपूत, सहित की उपस्थिति रही ।

Post a Comment

0 Comments