नगर व्यापारी संघ ने प्रशासन का किया सम्मान
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
संवाददाता विमलेश श्रीवास
HR Times news सालीचौका बीते सप्ताह नगर परिषद सालीचौका के अंतर्गत आने वाले बाबई खुर्द में नवरात्र की नवमी की रात एक गौ हत्या के मामले में नगर से लेकर पूरे जिले के लोगों में भारी आक्रोश देखा गया था । जिसके चलते सालीचौका से लेकर पूरे जिले में हर जगह सभी संगठनों द्वारा ज्ञापन सौंपे गए थे। जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द गौ हत्या करने वाले की गिरफ्तारी करे ।
उक्त मामले में पुलिस पर भारी दबाव देखा गया था। जिसमें पुलिस प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए। जिले से पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका के निर्देशन व गाडरवारा से एसडीओपी रत्नेश मिश्रा, गाडरवारा थाना निरीक्षक उमेश तिवारी सहित सालीचौका प्रभारी अभिषेक पटेल एवं 18 सदस्य पुलिस टीम को इस हत्या के पहलू को सुलझाने में लगाया गया था।
पुलिस की चारों तरफ़ पैनी नजर रही हर पहलू से मामले की गुत्थी की तहकीकात सुलझाने में लगी रही वहीं इस हत्या के मामले को 3 से 4 दिवस के अंदर पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को पड़कर जेल पहुंचा दिया।
आज सोमवार की संध्या पर सालीचौका व्यापारी संघ ने पुलिस प्रशासन से आफिसर सहित करीब 20 सदस्य पुलिसकर्मियों का एवं नगर के गौ सेवकों का व्यापारी संघ ने उपथाना में सम्मान किया ।
उक्त कार्यक्रम में सभी नगर के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे जिसमें नगर परिषद के वरिष्ट भाजपा नेता रामनारायण बड़कुर नगर व्यापारी संघ अध्यक्ष व पार्षद जितेंद्र राय , वीरेंद्र चौकसे, गजराज रुहेला, रामदयाल पटेल, पवन शुक्ला, पराग तिवारी, गोलू गुप्ता ,सूरज राय, अरविंद गुप्ता,एवम सालीचौका नगर परिषद के सभी भाजपा एवं कांग्रेस के पार्षद एवं नगर के अधिकतर व्यापारी गण व नगर के सभी पत्रकार गण उपस्थित रहे।
0 Comments