प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा बोले, भारतीय मीडिया फाउंडेशन में योग्यता और कर्मठता को देखते हुए बनाएं गए, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता, की गई ताजपोशी हेमराज विश्वकर्मा
जिला संवाददाता हरिराम विश्वकर्मा
HR Times New नरसिंहपुर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक मंडल के सर्व सम्मति से संगठन का मध्य प्रदेश राज्य स्तर पर विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियां तय की जा रही है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं संगठन निर्वाचन अधिकारी एके बिंदुसार जी एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के साधारण सभा सभापति एवं राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी एवं साधारण सभा के उप सभापति एवं जॉइंट राष्ट्रीय चेयरमैंन मोहम्मद आसिफ अंसारी जी एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन अजय सेठ की सहमति से राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार प्रारंभ हो गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन मध्य प्रदेश में वरिष्ठ पत्रकार हेमराज विश्वकर्मा जी को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता के पद पर ताजपोशी की गई है। और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत साहू जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ एन एन तिवारी जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम रंजन झा जी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ख्वाजा अब्दुल करीम खान साहेब के दिशा निर्देशन में संगठन का विस्तार किया जा रहा है।
*भारतीय मीडिया फाऊंडेशन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा जी ने कहा कि जो नई जिम्मेदारियां तय की जा रही है उनकी योग्यता को देखते हुए की जा रही है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हेमराज विश्वकर्मा जी को मध्य प्रदेश का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है यह बड़े ही गौरव की बात है*
फाउंडेशन के पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के मामले को लेकर काफी गंभीर है संगठन का हर मीडिया अधिकारी पत्रकारों को अधिकार दिलाने के लिए आवाज बुलंद करने का कार्य करें । भारतीय मीडिया फाउंडेशन के जॉइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ ने कहां कि सभी नवनिर्वाचित राष्ट्रीय मीडिया अधिकारी अपने कमेटी के गठन हेतु ऑनलाइन मीटिंग करके सभी को सक्रिय करें और इसके साथ ही भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नीति एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दें। केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारी अपने पदभार को ग्रहण करते हुए सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें सभी मीडिया अधिकारियों को पांच सदस्य बनना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि 15 दिनों पर सभी नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग की जाएगी, 20 अक्टूबर को सभी विभागीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अपने टीम के साथ मांग पत्र जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से सौंपने का कार्य करें। राष्ट्रीय एवं प्रदेश लेबल पर गठित कमेटी में सभी निर्वाचित होने वाले मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के चयन पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी, केन्द्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री करन छौकर जी, एवं केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी,केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मंयक उपाध्याय जी सहित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के समस्त मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी गणों के साथ स्थानीय पत्रकार साथियों ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए पत्रकार साथी लेखराम पटेल अमित शुक्ला संदीप राजपूत हरिराम विश्वकर्मा सतीश विश्वकर्मा रश्मि दुबे बृजेश कहार एवं अन्य साथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
0 Comments