भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी का आगमन सीधी में होगा, जिला कलेक्टर को 23 अक्टूबर में सौंपगे ज्ञापन मुख्य प्रवक्ता मध्य प्रदेश हेमराज विश्वकर्मा



14 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी जी सीधी में सौंपेंगे ज्ञापन 
संपादक हेमराज विश्वकर्मा    

HR Times News  मध्य प्रदेश  -  भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी जी का मध्य प्रदेश के जिला सीधी जिले में आगमन होगा और कलेक्टर को 23 अक्टूबर में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे। जिसमें सीधी के जिला अध्यक्ष विजय शंकर कुशवाहा ने बताया कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए संपूर्ण भारत वर्ष में भारतीय मीडिया फाउंडेशन द्वारा 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम चल रहा है जो देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी के नाम संबोधित है‌। जिले के सभी पत्रकार साथियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करें ।




Post a Comment

0 Comments