मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज का किया सम्मान गाडरवारा बैंक मैनेजर
HR Times News नरसिंहपुर। आज मप्र, पेंशनर समाज ने तहसील गाडरवारा के तत्वाधान में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा महावीर भवन गाडरवाड़ा में पेंशनर सम्मान समारोह का आयोजन किया, यह कार्यक्रम ब्रांच मैनेजर श्याम सुंदर की अध्यक्षता में रखा, जिसमें एस, के, चतुर्वेदी कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मप्र पेंशनर्स समाज के मुख्य आतिथ्य में, शिवकुमार पटेल कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, विजय दुबे जिला सचिव, यू, डी, शर्मा, डी, के, उपाध्याय एवं के, जी, आजाद के विशिष्ठ आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजन अर्चन से किया गया। एवं सभी अतिथियों का स्वागत स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा पुष्पाहर पहनकर गया । उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने पेंशनर समाज की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए, संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। आपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए पेंशनर साथियों को शुभकामनाएं देते हुए शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन मनोहर अरसे,पी, एस, तिवारी एवं मेहरा जी ने किया । अंततः महेश नेमा तहसील अध्यक्ष मप्र, पेंशनर्स समाज द्वारा समापन किया गया।
0 Comments