अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार व सामाजिक न्याय संगठन द्वारा विशाल निशुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर हुआ संपन्न
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन द्वारा दादा वीरेन्द्रपुरी जी नेत्र संस्थान देवजी नेत्रालय जबलपुर के सहयोग से दिनांक 7 जनवरी 2024 दिन रविवार को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 210 मरीजों की आंखों की जांच की गई जिसमें 40 मरीजों को मोतियाबिन्द ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया। 15 मरीजों को तत्काल ऑपरेशन हेतु दादा वीरेन्द्रपुरी जी नेत्र संस्थान
देवजी नेत्रालय जोतपुर जबलपुर ले जाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर श्री सुनील कोठारी जी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री कंछेदी पटेल जी, व देवजी नेत्रालय से पधारे डॉक्टर आलोक मिश्रा एवम् अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन के जिला अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव सहित संगठन के गोविंद प्रसाद नेमा, रोहित पांडे, पंडित आदित्य पांडे, इंजीनियर अभिनंदन डेहरिया (ताऊ) नरेन्द्र बैरागी, प्रिया सोनी, शैलजा, रानू मेहरा, अंकित राठौर मौजूद रहे।
0 Comments