आज पेंशनर्स समाज की बैठक संपन्न करेली श्री चतुर्वेदी


सोमवार बाजार में आज पेंशनर्स समाज की बैठक संपन्न करेली
 संपादक हेमराज विश्वकर्मा

 HR Times News नरसिंहपुर   आज तहसील शाखा करेली की बैठक वृद्ध सदन सोमवारा बाज़ार करेली में की गई जिसमें मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज के कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष एस.के.चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में, शिवदयाल तिवारी वरिष्ठ पेंशनर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उक्त  बैठक में अतिथियों के सम्मान में रूपेंद्र बिल्थरे तहसील अध्यक्ष द्वारा किया गया,। एवं बैठक का संचालन तहसील सचिव बी, डी,मेहरा द्वारा किया गया। और अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि द्वारा आगामी माह में अयोजित जिला एवं प्रांतीय अधिवेशन की जानकारी दी गई, एवं संगठन की सदस्यता अभियान चलाया जाने पर जोर दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन की एकजुता पर बल दिया गया। इस अवसर पर ए,पी,झरिया , ओमप्रकाश सुर्गेया, अशोक श्रीवास्तव , हरगोविंद शर्मा ,विश्वकर्मा जी सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments