शाला स्तर एवं जनशिक्षा केंद्र स्तर की वार्षिक कार्य योजना जनपद शिक्षा केंद्र में जमा



शाला स्तर एवं जन शिक्षा केंद्र की वार्षिक कार्य योजना जनपद शिक्षा केंद्र में जमा


संपादक हेमराज विश्वकर्मा
राज्य स्तर पर प्रदर्शन हेतु शाला स्तर एवं जन शिक्षा केंद्र स्तर की वार्षिक कार्य योजना 2024 25 जनपद शिक्षा केंद्र में जमा

HR Times News नरसिंहपुर :-  जनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत  एम एल बी एवं रौसरा जनशिक्षा केंद्र की वार्षिक कार्य योजना 2024-25 तैयार कर जनशिक्षक एच पी कोरी, राजकुमार काछी, आर पी शर्मा एवं संजय मेहरा ने बीआरसी ओ पी राय को सौंपी। उल्लेखनीय है कि आर पी चतुर्वेदी जिला परियोजना समन्वयक  एवं यजुवेंद्र सिलावट एपीसी अकादमिक के निर्देशन एवं शरद यादव के मार्गदर्शन में वर्तमान सत्र में उपलब्ध सुविधाओं की उपयोगिता विगत सत्र की उपलब्धि और आगामी सत्र के लिए विविध आवश्यकताओं का समावेश करते हुए उच्चगुणवत्ता युक्त शिक्षा के लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रस्तावित नवाचार के साथ जनशिक्षा केंद्र एम एल बी, रोसरा तथा शाला स्तर की माध्यमिक शाला रानीपिपरिया की वार्षिक कार्य योजना राज्य स्तर पर प्रदर्शन के लिए चयनित की गई है। उक्त अवसर पर बीआरसी ओ पी राय,  बी ए सी आर एस ठाकुर, नीरज बाजपेयी, ब्रजेश नेमा, मनीष कटारे एवं ओ पी मेहरा (एम आई एस ) सहित तैयारकर्ता टीम की लगन एवं मेहनत की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

Post a Comment

0 Comments