बैंक द्वारा पेंशनर हित में किये जा रहे प्रयास , पेंशनरों में प्रसन्नता का माहौल,"चतुर्वेदी "
HR Times News नरसिंहपुर । गत दिवस भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में पेंशनर सम्मान समारोह शेलेंद्र राय ब्रांच मैनेजर की अध्यक्षता में, एस, के, चतुर्वेदी कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मप्र पेंशनर्स समाज के मुख्य आतिथ्य में,शिवकुमार पटेल कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मप्र पेंशनर्स समाज नरसिंहपुर के विशिष्ठ आतिथ्य में अयोजित किया गया। ब्रांच मैनेजर द्वारा सभी उपस्थित पेंशनर साथियों का सम्मान किया, एवं अपने उद्बोधन में बैंक द्वारा पेंशनर हित में किए जा रहे कार्यक्रमो एवं सुविधाओ पर विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बैंक द्वारा पेंशनर हित में किए जा रहे प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की, विशिष्ठ अतिथि द्वारा उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजय दुबे, घनश्याम कुरील, स्त्यपाल खरे, कमलेश जाट, रामसिंह जाट, रामनिवास उपमन्यु,त्रिलोक जाट सर्वेश तिवारी, के, के, दुबे, शोभराज, रमेश साहू नरेंद्र सराठे,
, सहित अनेक वरिष्ठ पेंशनर एवं मातृ शक्ति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
0 Comments