16,17 दिसं. को आयोजित राज्य स्तरीय कराते चैम्पियनशिप में जी.एस शोतोकान कराते डू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया, मिली सफलता नरसिंहपुर ब्रजेश घारू


छिंदवाड़ा कराटे चैंपियनशिप में नरसिंहपुर का शानदार प्रदर्शन, 11 स्वर्ण स्वर्ण 2 रजत 2 कांस्य पदक, प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त

संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर   छिन्दवाड़ा में टैलेंट राइजिंग वर्ल्ड स्कूल खजरी रोड में 16,17 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय कराते चैम्पियनशिप में जी.एस शोतोकान कराते डू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया,नरसिंहपुर की कराते टीम ने जनरल सेक्रेटरी एवं कोच शिहान ब्रजेश घारू एवं टीम मैनेजर अदिति घारू के नेतृत्व में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए  11 गोल्ड,2 सिल्वर,और 2ब्रांज मेडल प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में कुमिते(फाइट) वर्ग में अपने भार वर्ग-42की.ग्रा.में गोल्ड उदय उरई,45 की.ग्रा.में गोल्ड वंश पटवा,78 की.ग्रा. में गोल्ड मंगलम लोधी,45 की.ग्रा में गोल्ड प्रिंसका लोधी ,55 की.ग्रा. में गोल्ड मायामणि लोधी, 40  की.ग्रा.में गोल्ड महक मेहरा,+68  की.ग्रा.में गोल्ड महिमा लोधी, 70 की.ग्रा.में गोल्ड में तन्मय सोनी ने मेडल प्राप्त किया ।
वहीं काता प्रतियोगिता में उदय उरई ने ब्रांज,वंश पटवा ने ब्रांज, मंगलम लोधी  ने सिल्वर, महक मेहरा ने गोल्ड, प्रिंसका लोधी  ने ब्रांज, मायामणि लोधी ने सिल्वर , महिमा लोधी ने गोल्ड, तन्मय सोनी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किये। 
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नरसिंहपुर ज़िले को गोरवान्वित किया।
नरसिंहपुर कराते टीम की सफलता पर अमर नौरिया, सुखदेव सिंह लोधी, मालक सिंह लोधी, नीलेश जाट, समीर ख़ान, मनीष साहू , अरविंद श्रीवास्तव, सलामत ख़ान, हेमराज़ विश्वकर्मा, नारायण महोबिया, नरेंद्र नरवरिया, विष्णु लोधी ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments