राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर मप्र पेंशनर्स समाज का हुआ कार्यक्रम संपन्न "तुलसी मानस भवन"



शासन से अपने हितों की रक्षा के लिए व संगठन की एकता पर दिया बल, लिया संकल्प एस.के.चतुर्वेदी

संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर  जिले सुप्रसिद्ध सदर मंदिर तुलसी मानस भवन में आज राष्ट्रीय पेंशनर दिवस पर मप्र पेंशनर्स समाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया जो कि जिला संरक्षक प्रो.सी, एस, तिवारी की अध्यक्षता मे रखा गया उसमें कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष एस, के, चतुर्वेदी, एवं मप्र पेंशनर्स समाज के मुख्य आतिथ्य में के, एम एस, ठाकुर संरक्षक एवं कार्यवाहक जिला अध्यक्ष शिवकुमार पटेल की उपस्थिति में मप्र पेंशनर्स समाज का आयोजन  तुलसी मानस प्रतिष्ठान नरसिंहपुर में हुआ । कार्यक्रम में जिले भर से पधारे सभी पदाधिकारियों ने क्रमशः सभागार में अपने-अपने उद्बोधनों द्वारा उपस्थित मध्य प्रदेश पेंशनर समाज के सभी सदस्यों के बीच अपने अपने उद्बोधनों से शमा बांधने का भरपूर प्रयास करते हुए संगठन को मजबूती देने व सशक्त बनाने में कोई कसर ना छोड़ने का सभी ने संकल्प लिया

अपने हितों की रक्षा के लिए पेंशनर्स ने लिया संकल्प

जिलेभर से मुख्यालय उपस्थित सभी पेंशनर्स श्रोतागण सभागार में मुख्य अतिथियों के उद्बोधनों से मंत्रमुग्ध हुए और शासन से अपने हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर जिला सचिव विजय दुबे, डा, एम, जी, शर्मा, आचार्य थम्मन सिंह शर्मा,  सी, पी, मिश्रा, तहसील अध्यक्ष नरसिंहपुर,गाडरवारा, गोटेगांव, करेली सहित कई उपस्थिति में 
मप्र, पेंशनर्स समाज के कार्यक्रमों एवं उद्देश्यों की बात कहते हुए पेंशनर दिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई। अंतः स्वल्पाहार के साथ अभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम सानंद सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments