अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में सुश्री ओशी बनी जिला संयोजक
HR Times News नरसिंहपुर विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 69 वा राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में संपन्न हुआ। जो कि महाकौशल प्रांत का 56 वा प्रांत अधिवेशन आयोजित किया गया ।
अधिवेशन मे प्रान्त निर्वाचन अधिकारी डॉ शिवकुमार मिश्रा ने निर्वाचन प्रक्रिया उपरांत महाकौशल प्रांत में नवीन सत्र हेतु प्रांत संगठनमंत्री, विपिन गुप्ता, प्रांताध्यक्ष सुनील पांडे, प्रांत सहसंगठन मंत्री मनोज यादव प्रांत मंत्री माखन शर्मा घोषित किये गए। नरसिंहपुर जिले से सुश्री ओशी कुशवाहा को जिले का संयोजक बनाया गया है ।
उल्लेखनीय है कि जिले की छात्र राजनीति में प्रथम बार किसी छात्रा को जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है । इस अवसर पर मे विभाग संयोजक अनुभव सिंह कौरव, विभाग छात्रा प्रमुख स्तुति सोनी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य क़े रूप मे कु. सोनिया विश्वकर्मा, प्रियांशु तिवारी, राज कोरी मनोनीत किये गए है। सभी नियुक्तियों पर हर्षोल्लास क़े साथ, विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओ, इष्टमित्रों, शुभचिंतकों ने शुभकामनाए और बधाइयाँ प्रेषित की है।
0 Comments