nsp

*विश्व विकलांग दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन* 




प्रदेश एवम केंद्र सरकार की मंशानुरूप शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को भी सामान्य बच्चों की तरह समान अवसर मिले जिसके तहत जिला शिक्षा केंद्र नरसिहपुर के जिला परियोजना समन्वयक डॉ आर पी चतुर्वेदी के निर्देशन में विकासखंड करेली अंतर्गतजनपद शिक्षा केंद्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शालाओं  में अध्यनरत विशेष आवश्यकता वाले छात्र छात्राओं की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करेली बस्ती में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र गुप्ता एवं प्राचार्य एन श्रीवास्तव द्वारा सरस्वती जी का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया विकासखंड स्वरूप समन्वय का मुकेश शर्मा ने विश्व विकलांग दिवस पर सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए हौसला बढ़ाया।
जिसमें सांस्कृतिक एवम खेल प्रतियोगिता में रंगोली चित्रकला दौड़ कुर्सी दौड़ चम्मच दौड़ संगीत गायन सहित अन्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।

उक्त प्रतियोगिता में दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक सभा गीता की गई प्रतियोगिता में बीएससी त्रिवेंद्र सिंह पटेल विकासखंड सी डब्ल्यू एस एन प्रभारी अजीत सिंह जाट, प्रभारी एम आर सी दुलीचंद नोरियां ,नव साक्षरता विकासखंड सह समन्वयक अखिलेश सोनी एम आई एस पंकज साहू एवं जन शिक्षक भैया राम चौधरी हरिओम जाटव वरुण ओरिया महेश झरिया मनोहर रजक, लीलाधर चौधरी प्रशांत तिवारी द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया कार्यक्रम केंद्र में जिला सी डब्लू एस एन प्रभारीश्रीमती अंजू शर्मा द्वारा विश्व विकलांग दिवस के संबंध में जानकारी देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं पुरस्कार वितरण किया गया । प्रतियोगिता में संचालन एवम आभार बी ए सी प्रमेन्द्र सिंह पटेल द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान भोजन जलपान की समुचित व्यवस्था की गई थी।

Post a Comment

0 Comments