शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय के संध्या प्रमुख की जन शिक्षा केंद्र की बैठक संपन्न

*जन शिक्षा केंद्र स्तरीय बैठक संपन्न* 

नरसिहपुर:–शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय के संध्या प्रमुख की जन शिक्षा केंद्र स्त्री बैठक जिला परियोजना सम्यक डॉ आर पी चतुर्वेदी के निर्देशन एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक ओपी राय के मार्गदर्शन में जन शिक्षा केंद्र प्रभारी श्रीमती आशा नेमा,जन शिक्षक एच पी कोरी,राजकुमार कुशवाहा द्वारा शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की  गई । जिसमे अर्धवार्षिक मूल्यांकन 20/12/2023 के आयोजन के पूर्व बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति , मिशन अंकुर के तहत कक्षा पहली से तीसरी बुनियादी साक्षरता एवम संख्यात्मक ज्ञान में बच्चों के आवधिक आंकलन कर ट्रैक करना,वर्कबुक नियमित जांच करने, कक्षा तीन की मिडलाइन टेस्ट निपुण भारत के तहत कक्षा 3 के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना ,विद्यालय में शत प्रतिशत छात्र छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों द्वारा टेबलेट के माध्यम से शिक्षण कार्य, शाला में साप्ताहिक बाल केबिनेट में देश, प्रदेश की विशेषताओं से अवगत कराना, शाला प्रबंधन की बैठक में छात्र छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा करना, नव भारत साक्षरता अंतर्गत चिन्हित असाक्षरों को सामाजिक चेतना केंद्र पर कक्षये संचालित कर विधिवत रिकार्ड संधारण करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनशिक्षाकेंद स्तरीय बैठक में एम एल बी जनशिक्षाकेंद्र अंतर्गत शासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुख की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments