दीप प्रज्ज्वलित कर आध्यात्मिक रहस्यों की जानकारी के साथ मनाया गया देव उठनी एकादशी प्रकाश पर्व _ब्रह्माकुमारीज
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर प्रजा पिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दिव्य संस्कार भवन नरसिंहपुर के तत्वावधान में श्रद्धेय राजयोगिनी ब्र कु माधुरी दीदी जी के पावन सानिध्य में एकादशी प्रकाश पर्व हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक रहस्यों की जानकारी के साथ दीप प्रज्वलित कर मनाया गया।
इस अवसर पर दीदी जी ने देव उठनी एकादशी का आध्यात्मिक रहस्य बतलाते हुए कहा कि एक समय की बात है जब आप सभी सतयुगी दुनिया में देवी देवताओं के रूप में सुखमय जीवन व्यतीत करते थे ,जीवन मृत्यु के चक्र में आते-आते आप अपने देव स्वरूप को भूलकर साधारण स्थिति में आ गए है ।अब पुनः स्वयं परमपिता परमात्मा शिव जगती ज्योति बन आज्ञान निद्रा से जगा कर आपको अपने देवत्व की अनुभूति कराने इस धरा पर आए हुए हैं ।अतः आप सभी भी परम ज्योति परमपिता परमात्मा से अपनी आत्म ज्योति जगा कर पुनः देवत्व को प्राप्त करें यही देव उठनी एकादशी प्रकाश पर्व का आध्यात्मिक रहस्य है।
आगे दीदी ने कहा कि त्योहार का यथार्थ आध्यात्मिक रहस्य जान कर मानने से खुशी बढ़ती है ।इस पावन अवसर पर आप सभी को सुख ,शांति ,समृद्धि,स्वास्थ्य और सफलता की हार्दिक शुभ कामनाएं हैं।इस अवसर पर आदरणीय दीदी जी का तिलक,पुष्पहार ,चुनरी एवम मुकुट आदि पहना कर स्वागत श्रृंगार किया गया।
0 Comments