जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी ने किया शालाओं का निरीक्षण
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर विधानसभा निर्वाचन के बाद छात्रों की विधिवत कक्षा शिक्षण शाला के विधिवत संचालन हेतु कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच पी कुर्मी द्वारा शास.हाई स्कूल रांकई एवं शास. हाई स्कूल मड़ेसुर का निरीक्षण किया गया । हाई स्कूल स्टाफ को आगामी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम छात्रों में कौशल एवम गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ शत प्रतिशत परिणाम लाने हेतु निर्देश दिये। I शालाओ में छात्र नियमित रहें एवम उपरिथति शत प्रतिशत हो इस आशय के निदेश दिये। शा हार्ई स्कुल मड़ेसुर के प्राचार्य श्री मनीष जैन के बिना सूचना अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश विकासखंड शिक्षा अधिकारी चांवरपाठा को दिये ।
0 Comments