25 को भारतीय जीवन बीमा निगम अनुसूचित जाति/जनजाति/बुद्धिस्ट कर्मचारी/अधिकारी कल्याण संघ ने मनाया संविधान दिवस
HR Times News नरसिंहपुर । बीते दिवस कल्याण संघ की केंद्रीय इकाई द्वारा आयोजित संविधान दिवस 25 नवंबर 2023 को भारतीय जीवन बीमा निगम अनुसूचित जाति/जनजाति/बुद्धिस्ट कर्मचारी/ अधिकारी कल्याण संघ की केंद्रीय इकाई के तत्वाधान में विज्ञान भवन दिल्ली मे संविधान दिवस मनाया गया !
उक्त कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम इंडिया गेट से रैली का शुभारंभ किया गया जिसमें देश के कोने-कोने से आए हुए कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया ! कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्य क्षेत्रीय इकाई भोपाल अध्यक्ष एन के नरवरिया के नेतृत्व में मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों ने उक्त कार्यक्रम में भाग लिया!
इंडिया गेट से चलकर विज्ञान भवन मे जाकर रैली का समापन किया गया,जिसमे हजारों की संख्या मे जन सैलाब उमड़ा जो एक ऐतिहासिक रैली बन गई !
तत्पश्चात विज्ञान भवन मे संविधान दिवस का कार्यक्रम का शुभआरंभ हुआ,जिसमें मंच संचालन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माननीय केपी चौधरी द्वारा किया गया !
कार्यक्रम में विभिन्न अतिथियों ने भाग लिया, मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति महामहीम रामनाथ कोविद जी के सरल सहज उद्बोधन ने भवन में उपस्थित लोगों का मनमोह लिया, जो सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गए !
0 Comments