बुधवार दोपहर से पड़ी मृत गाय, संक्रमण को दे रहे आमंत्रण जिम्मेदार, महाकाली दरबार के बाजू से विपतपुरा नरसिंहपुर

2 दिन से मृत पड़ी गाय, क्षेत्रीय जिम्मेदार बेसुद विपतपुरा,महाकाली दरबार
संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर   शहर के हृदय स्थल में विराजमान अंजली हॉस्पिटल के सामने विपतपुरा महाकाली दरबार क्षेत्र में परिसंघ के जिलाध्यक्ष एन के नरवरिया एवं मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा क्षेत्र के भ्रमण पर थे उसी दौरान महाकाली दरबार के बाजू से एक गाय मृत अवस्था में पड़ी हुई देखी गई तब क्षेत्रीय लोगों से जानकारी ली तो बताया गया कि वह  कल बुधवार दोपहर से पड़ी हुई है लेकिन ना तो ग्राम पंचायत सुनने को तैयार है और ना ही कोई जिम्मेदार !

गंदगी से अटा पड़ा हुआ है विपतपुरा

गंदगी से भरा हुआ विपतपुरा जहां तहां कचरों के ढेरो के बीच लोग रहने को है विवश,लेकिन जिम्मेदार इतने अधिक बेसुध हैं कि उन्हें कोई क्षेत्रीय आवाम से कोई सरोकार नहीं है आज पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष  हेमराज विश्वकर्मा द्वारा प्रशासनिक अमले से बात की गई तो उन्होंने आज मृत गाय को उठवाने का आश्वासन दिया है
विपत्तियों में घिरा विपतपुरा
ज्ञातव्य हो कि विपतपुरा क्षेत्र ग्राम पंचायत रोसरा का भी हृदय स्थल है लेकिन ग्राम प्रशासन इस और अपना ध्यान आकर्षित नहीं करता और विपतपुरा के लोग परेशानी का दंश झेल रहे हैं ।





Post a Comment

0 Comments