बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू संचालन व जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
बोर्ड परीक्षाओं का हो विधिवत संचालन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नायक ने दिये निर्देशानुसार हाईस्कूल के 84 एवं हायर सेकेण्डरी के 72 परीक्षा केन्द्रों पर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस बल की उपस्थिति में परीक्षा होगी ।
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :-माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र.द्वारा आयोजित जिले की हाई स्कूल हाई सेकेंडरी परीक्षाओं के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर रिजु बाफना के मार्गदर्शन में जिला पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जी के नायक, जिला परीक्षा प्रभारी अनिल व्योहार, एडिपिसी जी एस पटेल, परीक्षा नोडल डा बी एस शर्मा,प्रभारी बी ई ओ कार्यालय मनीष कटारे, सहित समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी,केंद्राध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती की पूजन उपरांत उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में हाई स्कूल हाई सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षा के पूर्व परीक्षा के विधिवत संचालन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण उत्कृष्ट विद्यालय में विधिवत प्रारंभ हुआ ।
जिला स्तरीय प्रशिक्षण में उपस्थित जिले के समस्त संस्था केंद्र प्राचार्य मंडल परीक्षा 2023 को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गोपनीय सामग्री के लिए नजदीकी पुलिस थाने में सुरक्षित रखवाने एवम् अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करवाने की बात की गई।
परीक्षा सहायक नोडल अधिकारी डा अशोक उदेनिया द्वारा परीक्षा पूर्व की तैयारियां, परीक्षा में परीक्षार्थियों एवं पर्यवेक्षकों कि केंद्र पर न उपस्थित का निर्धारित समवे एक घंटे पूर्व, उत्तर पुस्तिकाओं संबंधी, स्टीकर लगाने में सावधानी, ओएमआर शीटमें काले और नीले पेन का उपयोग एवम् इसके लिए परीक्षार्थियों को पूर्व से ही विद्यालय में शिक्षण के दौरान प्रशिक्षण जरूर दिया जाए , नकल प्रकरण, उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल, ओ एम आर शीट का उपयोग कक्षा दसवीं के लिए गणित विज्ञान सामाजिक विज्ञान एवं कक्षा बारहवीं के लिए हिंदी विषय के लिए किया जाएगा, केलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित रहेगी, परीक्षा केंद्र पर विधिवत पेयजल आपूर्ति, प्राथमिक उपचार व्यवस्था, कक्ष में प्रकाश की व्यवस्था, शौचालय चालू हालत में रखने, प्रतिदिन प्रश्नपत्र थाने से प्राप्त करना एवं परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं को विधिवत जमा करना ।
सहायक नोडल परीक्षा ने प्रशिक्षण के दौरान कहां कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाईस्कूल / हायरसेकण्डरी परीक्षाएं क्रमश 1मार्च 2023 से जिले में गठित हाई स्कूल के 84 एवम् हायर सेकेण्डरी के 72परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा प्रारंभ हो रही है।
मण्डल के निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष प्रेक्षक एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति रेण्डम पद्धिति में की जाती ह जिसकी जानकारी केंद्रवार जानकारी दी गई।
अतः आप अपनी संस्था में परीक्षा हेतु परीक्षा तिथि के पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें जिससे परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राध्यक्ष / सहायक केन्द्राध्यक्ष को परीक्षा संचालन में व्यवधान न हो।
परीक्षा की गोपनीय सामग्री प्राप्त करने के लिए हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा हेतु परीक्षार्थी छात्र संख्या के मान से अलग-अलग डबल लॉक पेटी, उत्तर पुस्तिकाओं को केन्द्र तक जाने हेतु बारदाना एवं एक सहयोगी को जिला समन्वय केन्द्र (शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर) में निर्धारित तिथि 24फरवरी 2023 को प्रातः 10.30 बजे तक उपस्थिति हेतु अधिकृत करे ।
0 Comments