ठेकेदार की लापरवाही से राहगीरों की जान जोखिम में, जिम्मेदार मौन — आखिर कार्रवाई करेगा कौन ?


ठेकेदार की लापरवाही से खतरे में आमजन, जिम्मेदार बने मुकदर्शक 

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Time's News नरसिंहपुर । नगर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ठेकेदार की लापरवाही के कारण राहगीरों की जान खतरे में पड़ गई है। बिना उचित संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के किए जा रहे कार्यों से आम नागरिकों को भारी परेशानी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

यातायात व्यवस्था पर सवाल, जनता बोली – कार्रवाई कब होगी ?

स्थानीय लोगों का कहना है कि अव्यवस्थित यातायात और प्रशासनिक उदासीनता ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं।

बिना सुरक्षा व्यवस्था के निर्माण कार्य, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन ?

सवाल यह भी उठ रहा है कि जब जनता की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए, तब निर्माण कार्यों में सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने में इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। क्या जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार का संकेत है ?

बिना सुरक्षा व्यवस्था के निर्माण कार्य, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन ?

जनता की मांग है कि संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए तथा निर्माण स्थल पर आवश्यक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बता दें कि निर्माण कार्यों को लेकर सिंगपुर चौराहे से लेकर ग्राम पंचायत नकटुआ तक जिम्मेदार अधिकारी अपना ध्यान आकर्षित करें ।

शासन-प्रशासन सैलरी देता है जिम्मेदारी भी निभाना चाहिए !

Post a Comment

0 Comments