नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रशिक्षण संपन्न*

*नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रशिक्षण संपन्न* 

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर :—राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधान के अनुसार साक्षरता दर बढ़ाने हेतु 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों को नवसाक्षर करने हेतु *नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित* किया जा रहा है जिसके अंतर्गत नरसिहपुर विकासखंड के जन शिक्षा केंद्र स्तर पर प्राचार्य ,संकुल सह समन्वयक,जन शिक्षकों द्वारा जन शिक्षा केंद्र के संस्था प्रमुख नोडल को  नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया । जन शिक्षा केंद्र स्तर पर नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ( NILP) ) के अंतर्गत  जनशिक्षा केन्द्र एम.एल.बी नरसिंहपुर में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण संकुल केन्द्र प्रभारी श्रीमती विनीता पाण्डे की अध्यक्षता में एवं जनपद शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर से बीएसी बृजेश कुमार नेमा , विकासखंड सह समन्वयक  विजय कुमार नामदेव ,जन शिक्षक ,एच पी कोरी  , राजकुमार काछी के सहयोग एवं संकुल समन्वयक एल पी  गिरदोनिया द्वारा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का विस्तृत प्रस्तुतिकरण, पूर्ण शिक्षा मोबाइल ऐप का प्रशिक्षण, साक्षरता कक्षाओं का संचालन एवम मॉनिटरिंग की कार्य योजना, ग्राम वार वार्ड वार लक्ष्य निर्धारण, फरवरी 2023 की बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा के लक्ष्य के अनुसार कार्य योजना  से संबंधित जानकारी प्रशिक्षण में दी गई।  इसमें जनशिक्षा केन्द्र के सभी संस्था प्रमुख द्वारा पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षण में सभी संस्था प्रमुख को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम गतिविधि कैलेंडर एवं माड्यूल का वितरण किया गया ।

Post a Comment

0 Comments