तहसीलदार पर वृद्ध महिला द्वारा अभद्रता और धमकाने का आरोप,जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने फूट फूट कर रोई वृद्धा अनुसुईया

 तहसीलदार पर वृद्ध महिला द्वारा अभद्रता और धमकाने का आरोप,जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने फूट फूट कर रोई वृद्धा अनुसुईया
 संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर:- मुशरान वार्ड निवासी अनुसुइया बाई राजपूत द्वारा जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत कर आरोप लगाया गया है की उनके पट्टे वाले मकान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बना हुआ है जिसके पीछे केदार गुप्ता एवं  अक्षय गुप्ता का प्लाट है जो की लगातार मेरा मकान तुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं । जबकि अनुविभागीय अधिकारी नरसिंहपुर न्यायलय से मेरे  पक्ष में निर्णय दिया जा चुका है इसके बावजूद भी इधर गुप्ता एवं अक्षय गुप्ता द्वारा तहसीलदार को अपने प्रभाव में लेकर मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है एवं मेरा मकान तुड़वाने की धमकी दी जा रही है । विगत 4 वर्षों से लगातार  केदार गुप्ता व अक्षय गुप्ता तहसीलदार महेंद्र पटेल को अपने साथ लेकर मुझे पर मानसिक प्रताड़ना व दबाव बना रहे हैं जबकि मेरे द्वारा पहले महेंद्र पटेल को बताया जा चुका है कि मैं अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय से यह मुकदमा जीत चुकी हूं। और एसडीएम साहब ने मेरे पक्ष में निर्णय सुनाया है । तहसीलदार व एसडीएम के द्वारा किए गए निर्णय को दरकिनार कर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। जिससे मैं बहुत प्रताड़ित हूं ।  शिकायतकर्ता अनुसुईया बाई द्वारा तहसीलदार महेंद्र पटेल केदार गुप्ता एवं अक्षय गुप्ता पर ठोस कार्यवाही करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments