फुटपाथ संघ दुकानदारों ने काली पट्टी व काले झंडे बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

फुटपाथ संघ दुकानदारों ने काली पट्टी व काले झंडे बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर :-  जिला मुख्यालय में फुटकर फुटपाथ संघ दुकानदारों द्वारा पचौरी चौक जनपद मैदान से छोटी दुकानों के समुचित पुनर्वास हेतु विगत चार दिनों से सुभाष पार्क के बाजू में शहर के फुटकर दुकानदारों द्वारा धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है । इसी क्रम में आज 3 दिसम्बर को काली पट्टी बांधकर एवं काले झंडे लगाकर सभी फुटकर दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर सभी फुटपाथ संघ के सदस्यों के साथ संघ के अध्यक्ष अनिल गुप्ता सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments