देवस्थानम गणेश मंदिर मार्ग का होगा चौड़ीकरण ज़िला वक़्फ़ कमेटी तकिया भूमि से देगी ज़मीन



देवस्थानम गणेश मंदिर मार्ग का होगा चौड़ीकरण ज़िला वक़्फ़ कमेटी तकिया भूमि से देगी ज़मीन


संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर :-  जिला मुख्यालय में स्थित श्री गणेश देवस्थानम सिद्ध पीठ पहुंच मार्ग बेहद सकरा होने के कारण वाहन चालकों को आवाजाही व श्रद्धालुओं को भगवान गणेश मंदिर तक आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसे देखते हुए जिला वक्फ बोर्ड कमेटी ने सामाजिक सौहार्द और कौमी एकता की मिसाइल पेश की है। वक्फ  कमेटी ने श्री गणेश मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग को चौड़ीकरण करने के लिए तकिया भूमि देने की पेशकश की है। इसके लिए 3 दिन पहले ही जमीन का सीमांकन कराया दिया गया है । वक्फ  कमेटी अध्यक्ष मो. हुसैन पठान ने बताया है कि कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में 12 दिसंबर को महेंद्र पटेल तहसीलदार के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक विनीत साहू व हल्का पटवारी नितिन यादव ने तकिया कारीगिरान का सीमांकन कराया है । श्री पठान ने कहां कि इस तकिया भूमी के बाजू से गणेश मंदिर का जो सकरा रास्ता है उसके चौड़ीकरण के लिए जरूरत अनुसार भूमि दी जाएगी यह कितनी होगी यह विशेषज्ञों के आधार पर तय होगी साब ।

यहां से होगा चौड़ीकरण 

किसानी मोहल्ला स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर से गरीबों के लिए बने आवास के पूर्व तक करीब 50 मीटर की सड़क बेहद चकरी है इस मार्ग पर छोटे चार पहिया वाहन के निकलने तक दोनों तरफ आवागमन नहीं हो पाता है तकिया भूमि इसी दायरे में उपलब्ध कराने की बात वक्फ कमेटी ने कही है । इसकी जानकारी नगर पालिका को भी दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष ने तकिया भूमि के सुंदरीकरण की बात पर कमेटी के अध्यक्ष के अनुसार तकिया मस्जिद को वर्ष 1923-24 की मिसाल में तत्कालीन राजा द्वारा दान में जमीन उपलब्ध कराई थी ।

हम बता दें कि 

केंद्रीय विद्यालय पहुँच मार्ग चौड़ा करने कब्रिस्तान भूमि भी उपलब्ध कराई थी ।
ग़ौरो फिक्र करने वाली बात ये है कि पूर्व में  केंद्रीय विद्यालय ग्राम नकटुआ पहुँच मार्ग को श्री पठान की पुत्री  मैमूना खान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से 55:00लाख रुपये स्वीकृत कराया था जब मार्ग बहुत ही संकरा था उसके बाद श्री पठान ने मुक्तिधाम गेट के सामने से जहां तक कब्रिस्तान भूमि थी वहां भी बनने वाले मार्ग के लिए भूमि उपलब्ध कराई थी ।

Post a Comment

0 Comments