मंगलवार को सफलतम 7 वाँ वर्ष पूर्ण, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन *रिक्की*
HR Times News नरसिंहपुर :- लगातार वर्षों से चल रहे, विशाल भंडारे के आयोजन का 20 दिसंबर मंगलवार को सफलतम 7 वाँ वर्ष पूर्ण होने जा रहा हैं । आयोजक समिति एवं क्षेत्रीय जनों में हर्ष व्याप्त है। यह कार्यक्रम रेलवे स्टेशन प्रांगण पर प्रत्येक वर्ष अनुसार मंगलवार को होते चला आ रहा है जिसके सफलतम 7 वर्ष पूर्ण 20 दिसंबर 2022 को होंगे, इस अवसर पर रेलवे स्टेशन भंडारा समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से अपील है, कि शाम 6 बजे महाआरती एवं विशाल भंडारे में अपनी उपस्थिति दर्ज करें एवं पुण्य लाभ अर्जित करें ।
0 Comments