कलार समाज ने किया संजय राय को मीडिया प्रभारी नियुक्त

 कलार समाज ने किया संजय राय को मीडिया प्रभारी नियुक्त
 संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times Newsनरसिंहपुर :- शहर के बहुचर्चित प्रेस फोटोग्राफर संजय को बीते दिवस कलार समाज की बैठक में समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों की सहमति व युवाओं के प्रस्ताव पर सभी सामाजिक बंधुओं द्वारा समाज का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया हैं । बैठक में समाज के अध्यक्ष सुरेश राय एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस फोटोग्राफर संजय को तहेदिल से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है वही संजय राय का कहना है कि समाज ने मुझे इस योग्य समझा मैं पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक समाज की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा और समाज के सभी वरिष्ठ एवं युवाओं की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा ।

Post a Comment

0 Comments